कितने वेल्ले हो? इमर्जिंग एशिया कप में पाकिस्तान ए से हारा भारत तो इरफान पठान ने बेरहमी से की 'पड़ोसी' की धुलाई

Updated on 25-07-2023 06:03 PM
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस के जमकर मजे लिए हैं। इमर्जिंग एशिया कप 2023 के फाइनल में पाकिस्तान ए ने इंडिया ए को हराते हुए टूर्नामेंट अपने नाम किया था, जिसके बाद अब पाकिस्तानी इरफान पठान का एक पुराना ट्वीट निकालकर उन्हें ट्रोल कर रहे थे। ये ट्वीट इरफान पठान ने टी-20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद किया था, जिसमें उन्होंने 'पड़ोसी' पर कटाक्ष किया था। अब मामला बदल चुका है। पाकिस्तान के चैंपियन बनते ही सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स की बाढ़ आ गई।

पाकिस्तानियों ने इरफान पठान को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया हालांकि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान फैंस को 'वेल्ला' कहकर इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। महान भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा कि पाकिस्तानी प्रशंसक उनके पुराने ट्वीट को नहीं भूल सकते। ट्विटर को रीब्रांड करने के एलन मस्क के फैसले के बाद पठान ने 'एक्स' पर लिखा, 'एक रविवार के ट्वीट को अभी तक भूल नहीं पाए हो। कितने वेल्ले हो? #पड़ोसी

पूरे विवाद में जिस ट्वीट का जिक्र पठान ने किया, वह सोशल मीडिया पर एक पुराना ट्वीट था, जिसे उन्होंने विराट कोहली के नेतृत्व में भारत को टी-20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान पर चमत्कारी जीत दिलाने के तुरंत बाद पोस्ट किया था। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत की जीत के बाद इरफान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, 'पड़ोसियों संडे केसा रहा।'

इमर्जिंग एशिया कप की भारत ए तब तक अपराजित था, जब तक फाइनल में उसका सामना पाकिस्तान ए से नहीं हुआ, जिसमें तैय्यब ताहिर ने शतक जड़ा, जबकि यश ढुल की अगुवाई वाली भारतीय टीम बैटिंग-बोलिंग दोनों ही मोर्चों में फेल साबित रही थी। ताहिर ने पाकिस्तान ए को 50 ओवरों में कुल 352 रनों तक पहुंचाया, जबकि जवाब में भारत ए केवल 224 रन ही बना सका। जीत के बाद, पठान को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.