दोस्त रूस का कब तक साथ देगा भारत? क्वाड के संयुक्त बयान के मायने समझ लीजिए

Updated on 04-03-2023 05:57 PM
नई दिल्ली : नई दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में समूह के मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई गई। खास बात है कि बैठक के बाद भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान सदस्यों के विदेश मंत्रियों की तरफ से संयुक्त बयान जारी किया गया। बयान में कहा गया कि यूक्रेन संघर्ष के बीच रूस की परमाणु हमले की धमकी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। संयुक्त बयान में विदेश मंत्रियों ने कहा कि यूक्रेन में संघर्ष तथा तथा इसकी वजह से उत्पन्न हालात पर अपनी प्रतिक्रिया पर हम चर्चा करते रहे हैं। इस बात पर सहमत हैं कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल या इस तरह की धमकी को स्वीकार नहीं करेंगे। क्वाड की तरफ से इस तरह के संयुक्त बयान भारत की बदली भूमिका को लेकर चर्चा हो रही है। सवाल है कि क्या भारत अब अपने पुराने दोस्त के खिलाफ जा रहा है।
संयुक्त बयान का क्या होगा असर?
संयुक्त बयान में विदेश मंत्रियों ने कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार यूक्रेन में समग्र, तत्काल एवं स्थायी शांति की जरूरत पर बल दिया है। संयुक्त बयान में कहा गया कि हमने संयुक्त राष्ट्र चार्टर सहित अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार यूक्रेन में एक व्यापक, न्यायसंगत और स्थायी शांति की आवश्यकता को रेखांकित किया। हमने जोर दिया कि नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता, पारदर्शिता और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का सम्मान करना चाहिए। भारत ने अभी तक यूक्रेन में रूस के हमले को लेकर खुलकर विरोध नहीं किया है। हालांकि, भारत लगातार शांति से मुद्दे का हल निकालने और बातचीत का पक्षधर रहा है।
रूस और अमेरिका दोनों के करीब भारत
ये युद्ध का युग नहीं है। पीएम मोदी पहले ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन से साफ कह चुके हैं कि समस्या का समाधान बातचीत से ही निकलेगा। भारत की रूस और अमेरिका से करीबी है। रूस जहां भारत का पुराना सहयोगी है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लवारोव ने दिल्ली में कहा कि भारत और रूस का जो रिश्ता है वह किसी और देश का नहीं है। वहीं, अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन भी मोदी में पूरा भरोसा जता चुके हैं। अमेरिका जी-20 में भारत का नेतृत्व का समर्थन कर चुका है।
युद्ध के बाद पहली बार भारत में मिले रूस-अमेरिका
24 फरवरी 2022 को यूक्रेन से युद्ध की शुरुआत हुई थी। इस युद्ध को एक साल से अधिक हो चुका है। ऐसा लग रहा है कि यह संघर्ष तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ जाएगा। भारत में जी-20 समिट के दौरान हिस्सा लेने आए रूस और अमेरिकी विदेश मंत्रियों ने 10 मिनट तक मुलाकात है। युद्ध के बाद यह पहला मौका था जब दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने मुलाकात की। ऐसे में कूटनीतिक रूप से यह भारत के बढ़ते कद के रूप में सामने आए हैं। मीटिंग में अमेरिका ने साफ तौर पर आखिरी दम तक यूक्रेन का साथ देगा। ससे पहले दोनों नेता जनवरी 2022 में स्विट्जरलैंड के जिनेवा में मिले थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.