ईशान किशन ने अपने ही पैर कैसे मारी कुल्हाड़ी, टेस्ट का सपना देखते थे अब T20 से भी होंगे OUT!

Updated on 03-02-2023 07:27 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड को वनडे और टी20 सीरीज में बुरी तरह से हराया। टीम इंडिया की इस जीत में कई खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन रहा जबकि कुछ को लगातार मौका मिलने के बावजूद वह उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर सके। ऐसे ही एक खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन रहे। ईशान किशन ने टी20 सीरीज में बुरी तरह से निराश किया। वह तीन टी20 मैचों में सिर्फ 24 रन बना सके जो कहीं से भी जायज नहीं ठहराया जा सकता है। एक तरफ टीम में पृथ्वी साव जैसे बल्लेबाजों को अपनी बारी का अभी भी इंतजार करना पड़ रहा है तो दूसरी ओर ईशान लगातार प्लेइंग इलेवन में होने के बावजूद रन नहीं बना पा रहे हैं।

ऐसे में यह साफ है कि ईशान को जो मौका मिल रहा है उसको वह उसे दोनों हाथों से गंवा रहे और वह दिन दूर नहीं जब टीम इंडिया में ऋषभ पंत, केएल राहुल या फिर संजू सैमसन की वापसी होगी तो उन्हें टीम से बाहर होना पड़ जाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की सीरीज में ईशान टीम में एकमात्र विकेटकीपर बल्लेबाज थे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट की शायद यह मजबूरी भी रही होगी कि वह उन्हें लगातार प्लेइंग इलेवन में बरकरार रखे थे जबकि पृथ्वी को इस कारण बाहर बैठना पड़ा।
    टेस्ट खेलने का ईशान का है सपना

    ईशान किशन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हालांकि उन्हें अभी सिर्फ वनडे और टी20 में डेब्यू करने का मौका मिला है। वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश दौरे पर ईशान ने जरूर दोहरा शतक लगाकर सनसनी मचाई थी लेकिन वह अपने फॉर्म को बरकरार नहीं रख सके हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में उम्मीद कम ही है कि उन्हें डेब्यू का मिल पाए।

    ईशान के अलावा केएस भरत को भी विकेटकीपर के तौर पर टीम में जगह मिली है। भरत का घरेलू क्रिकेट में खेलने का शानदार अनुभव रहा है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत चुनौती के खिलाफ जोखिम उठाने से बचना चाहेगी।

    टी20 में ईशान किशन की पिछली 14 पारियां

    ईशान किशन टीम इंडिया के लिए टी20 में लगातार खेल रहे हैं। ईशान लगातार 14 पारियों में भारत के लिए 50 या इससे अधिक रन नहीं बना सके हैं। उन्होंने अपना आखिरी अर्धशतक 14 जून 2022 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। वहीं इसके बाद से उनके आंकड़े को देखें तो काफी निराश करने करने वाला रहा है। ईशान अपने 14 मैचों में सिर्फ 14.28 की औसत से 200 रन बना सके। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 37 रन का रहा है।

    वनडे में भी ईशान रहे बेअसर

    सिर्फ टी20 में नहीं वनडे क्रिकेट में भी ईशान किशन असरदार नहीं रहे हैं। बांग्लादेश दौरे पर उन्होंने जरूर अपने करियर के पहले शतक को दोहरे शतक में बदला था लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में उनका प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा। हालांकि न्यूजीलैंड से पहले श्रीलंका के साथ भी वनडे सीरीज खेला गया था लेकिन उसमें ईशान को मौका नहीं मिला था।

    वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे में उनके स्कोर को देखें तो 5, 8 और 17 रन रहा है जबकि इससे ठीक पहले उन्होंने दोहरा शतक लगाकर कमाल दिखाया था। ऐसे में यह निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि ईशान को जो मौका मिल रहा है उसका वह फायदा ना उठाकर खुद के ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.