कैसा है अक्षय कुमार की रामसेतु का ट्रेलर

Updated on 11-10-2022 07:02 PM
अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म राम सेतु (Ram Setu) का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। अनाउंसमेंट के बाद से ही यह फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का टीजर वीडियो रिलीज होने के बाद दर्शक थोड़े निराश जरूर नजर आए थे लेकिन चलिए जानते हैं कि फिल्म का ट्रेलर कैसा है और कैसा है इस पर पब्लिक का रिएक्शन?
क्या है रामसेतु की कहानी?
फिल्म रामसेतु की कहानी एक आर्कियोलॉजिस्ट के बारे में है जिसे यह जांचने की जिम्मेदारी दी गई है कि रामसेतु सच है या सिर्फ एक कल्पना। रामायण की कहानी के मुताबिक रामसेतु का निर्माण प्रभु श्रीराम की सेना ने भारत से श्रीलंका के बीच किया था। फिल्म की कहानी राम सेतु के सच को तलाशने के साथ-साथ इतिहास के और भी कई पन्ने उलटती है। फिल्म की कहानी पूरी तरह काल्पनिक है लेकिन यह भारत-श्रीलंका के बीच आज भी मौजूद राम सेतु की संरचना के इर्द-गिर्द घूमती है।
कैसा है Ram Setu का ट्रेलर?
अक्षय कुमार की इस मल्टीस्टारर फिल्म का ट्रेलर एक्शन, थ्रिलर और रोमांच से भरपूर है। फिल्म की कहानी रामसेतु को बचाने के मिशन के बारे में है। जी स्टूडियो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर ट्रेलर रिलीज किया गया है। 2 मिनट 9 सेकेंड का फिल्म का ट्रेलर शुरू में थोड़ी जिज्ञासा जरूर जगाता है लेकिन बाद में बैकग्राउंड म्यूजिक से लेकर एक्शन सीन और एनिमेशन तक सब कुछ निराशाजनक लगने लगता है। फिल्म का प्लॉट निसंदेह दमदार है और आखिरी में वानर सेना वाले अंदाज में अक्षय कुमार का हाथ में पत्थर उठाकर रामसेतु पर चलने वाला सीन भी काफी अपील करता है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.