पल्लेकेले स्टेडियम पर कैसा है भारत और पाकिस्तान का रिकॉर्ड, टॉस जीतने वाली टीम को क्या करना चाहिए?

Updated on 02-09-2023 02:37 PM
कैंडी: भारतीय टीम पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में खेलने के लिए तैयार है। कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर होने वाले मुकाबले का फैंस इंतजार कर रहे हैं। इस मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टक्कर पहली बार होगी। लेकिन दोनों टीमें पहले यहां कई वनडे मुकाबले खेल चुकी हैं। 2011 में इस मैदान पर हुए पहले मुकाबले में ही पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से हुआ था। चलिए हम आपको इस मैदान के रिकॉर्ड बताते हैं।


पल्लेकेले में भारत और पाकिस्तान का रिकॉर्ड

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर भारतीय टीम ने अभी तक तीन तीन मुकाबले खेले थे। तीनों में भारत ने मेजबान श्रीलंका को हराया है। 2012 में हुए मैच में भारत को 20 रनों से जीत मिली थी। 2017 में भारत ने दो मैचों में 3 और 6 विकेट से जीत हासिल की थी।
पाकिस्तान की बात करें तो टीम ने यहां 5 मुकाबले खेले हैं। इसमें उसे तीन हार और दो जीत मिली है। यहां हुए पहले मैच में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ 110 रनों से हार मिली थी। 2011 में ही पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया था। 2012 में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैच खेले। टीम को एक जीत और एक हार मिली। 2015 में श्रीलंका के खिलाफ यहां खेले आखिरी मैच में पाकिस्तान दो विकेट से हारा था।

मैदान का क्या रिकॉर्ड है?

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर अभी तक 34 वनडे मुकाबले हुए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 14 जबकि बाद में खेलने वाली टीम को 19 जीत मिली है। एक मैच का नतीजा नहीं निकला। पहली पारी का औसत स्कोर कैंडी में 248 रन है। वहीं दूसरी पारी में औसत स्कोर 201 रन।

कुल वनडे मैच: 34

पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती: 14

बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती: 19

पहली पारी का औसत स्कोर: 248 रन

दूसरी पारी का औसत स्कोर: 201 रन

सबसे बड़ा स्कोर: 363/7, दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका

सबसे छोटा स्कोर: 70/10, जिम्बाब्वे vs श्रीलंका

सबसे बड़ा रन चेज: 314 रन, श्रीलंका vs अफगानिस्तान


टॉस जीतने वाली टीम क्या करेगी?

बारिश होने की संभावना की स्थिति में हमेशा टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहती है। शुरुआत में पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए नमी की वजह से मदद रहती है। इसके साथ ही डकवर्थ लुईस नियम आने पर बाद में बैटिंग करने पर टीम को टारगेट का भी पता होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.