सलमान अली आगा का कैसा है टी20 विश्व कप में प्रदर्शन? सिर्फ 12 का है औसत, बाबर से भी बुरा हाल

Updated on 26-02-2026 11:57 AM
नई दिल्ली: सलमान अली आगा को पिछले साल पाकिस्तान का नियमित टी20 कप्तान बनाया था। सिर्फ चार मैचों के बाद ही मोहम्मद रिजवान से कप्तानी छीन ली गई थी। रिजवान के साथ ही बाबर को टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया था। दोनों रन तो काफी बना रहे थे लेकिन उनके साथ स्ट्राइक रेट की समस्या थी। अब टी20 विश्व कप 2026 में सलमान अली आगा कप्तानी के साथ ही बल्लेबाजी में बुरी तरह फेल रहे हैं।

सलमान अली आगा के 6 मैच में 60 रन

टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने 6 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 5 बार बैटिंग की। इन 5 पारियों में आगे के बल्ले से सिर्फ 60 रन निकले हैं। औसत 12 का रहा है। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी 38 रनों की पारी खेली। इसके अलावा उनके स्कोर 12, 1, 4 और 5 रहे हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136 का है।

बाबर का बैटिंग स्थान भी लिया

सलमान अली आगा इस टी20 विश्व कप में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के लिए बैटिंग कर रहे हैं। इस नंबर पर बाबर आजम खेलते थे। टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी। उस सीरीज सलमान ने तीसरे नंबर पर बैटिंग शुरू कर दी। इसकी वजह से बाबर आजम टीम के लिए मध्यक्रम में चौथे नंबर पर बैटिंग करने आ रहे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 91 रन बनाए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में काफी साधारण करियर

सलमान अली आगा को अपने तीसरे ही टी20 इंटरनेशनल मैच में कप्तानी का मौका मिल गया था। अभी तक उन्होंने इस फॉर्मेट में 51 मैच खेले हैं और 49 में कप्तानी की है। उनका बल्ले से काफी साधारण रिकॉर्ड है। 51 मैचों की 47 पारियों में सलमान अली आगा ने 23.48 की औसत और 123.45 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 916 रन बनाए हैं। उनके नाम 6 अर्धशतक हैं। अपने करियर में 19 बार तो वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.