19 साल का असद देश की सुरक्षा के लिए खतरा कैसे? पूछने वाले कपिल सिब्बल ने अतीक की हत्या पर क्‍या कहा

Updated on 17-04-2023 06:07 PM
नई दिल्‍ली: उम्‍मीद है सुप्रीम कोर्ट (SC) अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की दिनदहाड़े हत्‍या का स्‍वत: संज्ञान लेगा। देश की सबसे बड़ी अदालत से यह आस है राज्‍यसभा सांसद कपिल सिब्‍बल की। सिब्‍बल ने कहा है कि अदालत को पूरी कानूनी प्रक्रिया तय करनी होगी कि किसे गिरफ्तार करना है, उसे कितने दिन जेल में रखना है। उन्‍होंने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट की तय गाइडलाइंस का पालन नहीं होता तो प्रशासन पर कार्रवाई होनी चाहिए। अतीक और अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी। उत्‍तर प्रदेश के माफिया-राजनेता अतीक अहमद के बेटे असद का तीन दिन पहले एसटीएफ ने एनकाउंटर किया था। सिब्‍बल ने उसपर भी सवाल खड़े किए। राज्‍यसभा सांसद ने पूछा कि '19 साल का नौजवान देश की सुरक्षा के लिए खतरा कैसे बन सकता है?' सिब्‍बल ने कहा, 'अगर आपको उसे पकड़ना है तो पैर में गोली मारिए, मुकदमा चलाइए... उसे मारना क्‍यों चाहते हैं?'

ओवैसी की भी यही मांग, अतीक की हत्या की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी अतीक-अशरफ हत्‍याकांड का सुप्रीम कोर्ट से स्वत: संज्ञान लेने और एक जांच दल गठित करने की अपील की। हैदराबाद के सांसद ने कहा कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को जांच दल का हिस्सा नहीं होना चाहिए। ओवैसी ने कहा कि हत्यारों को हथियार किसने दिए, किसने भेजे और वे वहां कैसे पहुंचे, जैसे तथ्यों को सामने लाने के लिए गहन और समयबद्ध जांच की जरूरत है। उन्होंने कहा, जब तक ऐसा नहीं किया जाता, हत्याएं जारी रहेंगी। ओवैसी ने कहा कि जब से भाजपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में आई है, तब से राज्य में कानून का राज नहीं बल्कि बंदूक का राज चल रहा है। यह कहते हुए कि सत्ता में रहने वालों में कोई दया या मानवता नहीं है, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की।
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया, 'समाज में किसी को डराने व धमकाने के लिए जो भी हमारी न्याय प्रणाली में राजनैतिक उद्देश्य से दखलअंदाजी करता है,अपराधी के साथ वो भी दंड का भागीदार है। किसी भी मुजरिम को सख्‍त से सख्‍त सजा मिले, इसके लिए अदालतें हैं। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करना केवल अराजकता को जन्म देता है।'

बीजेपी ने कैसे किया बचाव
बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि जो इस परिस्थिति में बेहतर हो सकता था पुलिस ने वह किया। उन्‍होंने कहा, 'पुलिस को जितनी मुस्तैदी के साथ काम करना था उन्होंने किया, अतीक और अशरफ को बचाने की कोशिश पुलिस ने जान पर खेल कर की। मीडिया के लोगों को भी बचाने का प्रयास हुआ। 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया। यह हमला अचानक हुआ था, पुलिस पर सवाल उठाना मुनासिब नहीं है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.