मैदान पर घुसने वाले फैंस के साथ पकड़े जाने के बाद कैसा सुलूक होता है? असल नुकसान तो ग्राउंड का होता है

Updated on 18-02-2023 08:37 PM
नई दिल्ली: आपने अक्सर मैच के दौरान फैंस को जबरदस्ती मैदान के भीतर घुसते देखा होगा। इस तरह की हरकत पर सिक्योरिटी गार्ड फौरन एक्शन लेते हैं। ऐसे सिरफिरे फैंस को पकड़कर फौरन मैदान के बाहर ले जाते हैं। दिल्ली में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन ऐसा ही कुछ वाकया देखने को मिला। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि पकड़े जाने पर इन फैंस के साथ क्या होता है। कितनी सजा मिलती है और आईसीसी किस तरह एक्शन लेता है?
ग्राउंड के प्वाइंट काटे जाते हैं, बैन भी लग सकता है
इंटरनेशनल क्रिेकेट काउंसिल यानी ICC मैच के दौरान इस तरह की घटनाओं पर नजर रखता है। फैंस का मैदान या पिच पर घुस जाना सीधे-सीधे सिक्योरिटी से जुड़ा मसला है। क्योंकि इस तरह की घटनाएं पूरे प्रतियोगिता की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती हैं। ग्राउंड को माइनस अंक दिए जाते हैं। लगातार तीन घटनाओं के बाद उस ग्राउंड पर बैन लगा दिया जाता है।
    फैंस पर भी जुर्माना लगता है?
    वैसे तो भारत में तो इस तरह का मामला कभी सामने नहीं आया कि मैदान के भीतर घुसने वाले फैन पर जुर्माना ठोका गया हो। हालांकि पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान एक युवा भारतीय फैन पर 11095.20 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी तकरीबन 6.5 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया था। मैच के दौरान बिग स्क्रीन पर इसका उल्लेख भी किया गया। इस पर सोशल मीडिया फैंस ने सवाल उठाए थे। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस बात से परेशान थे कि वह नन्हा फैन इतना भारी भरकम जुर्माना कैसे भरेगा?

    गिरफ्तारी भी होती है?

    स्टेडियम प्रशासन स्थानीय पुलिस की मदद जरूर ले सकती है। गुस्ताख और बदतमीज फैंस को सलाखों के पीछे भी भेजा जा सकता है। मगर इतना तो तय है कि एक बार ग्राउंड में घुसने के बाद दोबारा वह अपनी सीट पर नहीं बैठ सकता। ऐसे फैंस को सीधे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.