स्मारक दलितों को कैसे बनाते हैं सशक्त? आंबेडकर जयंती पर BJP ने शुरू किया अभियान, फीडबैक पर बनेगी रणनीति

Updated on 15-04-2026 12:59 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दलित स्मारकों के निर्माण या नवीनीकरण ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय को किस हद तक सशक्त बनाया है या बनाएगा? संविधान के शिल्पी डॉ. बीआर आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे एक महत्वाकांक्षी जनसंपर्क अभियान के दौरान यह एक प्रमुख फीडबैक पैमाना होगा। इसके लिए आज यानी बुधवार से 'बस्ती संपर्क अभियान' की शुरुआत पार्टी की ओर से की गई है। इसका उद्देश्य न केवल आंबेडकर की विरासत का स्मरण करना है।

यूपी बीजेपी अपने अभियान के क्रम में हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं और सरकारी पहलों की प्रभावशीलता पर जमीनी स्तर का व्यवस्थित फीडबैक भी इकट्ठा करेगा। यह पहल योगी आदित्यनाथ सरकार के उस फैसले के ठीक बाद आई है, जिसमें राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों में से प्रत्येक में दलित स्मारकों के नवीनीकरण के लिए 1 करोड़ रुपये आवंटित करने का निर्णय लिया गया है।

भाजपा की रणनीति का हिस्सा

सीएम योगी के इस कदम को भाजपा की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत वह एससी मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच को और मजबूत करना चाहती है। साथ ही, अगले साल होने वाले बेहद अहम विधानसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन के पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (PDA) नैरेटिव का मुकाबला करना भी इसका एक उद्देश्य है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, बीजेपी के एससी मोर्चा को इस अभियान की अगुवाई करने का ज़िम्मा सौंपा गया है, जिसमें बूथ-स्तर पर लोगों से जुड़ने पर विशेष ज़ोर दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि सवर्ण और एससी, दोनों समुदायों के नेताओं से बनी टीमें विभिन्न जिलों में दलित-बहुल इलाकों का दौरा करेंगी। टीमें वहां के निवासियों से सीधे बातचीत करेंगी।

एससी मोर्चा के प्रमुख ने दी जानकारी

भाजपा प्रदेश एससी मोर्चा के प्रमुख राम चंद्र कन्नौजिया ने कहा कि यह अभियान निश्चित रूप से इस बात का आकलन करेगा कि क्या दलित स्मारकों के नवीनीकरण का सामाजिक रूप से वंचित वर्गों पर वास्तव में कोई असर हुआ है? अगर हां, तो किस हद तक। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय मुद्दों पर भी लोगों का फीडबैक लेंगे। समुदाय के कल्याण के लिए आवश्यक अतिरिक्त उपायों की पहचान करेंगे। स्मारकों के निर्माण और नवीनीकरण पर दिया जा रहा यह जोर बीजेपी के दृष्टिकोण में आए एक बदलाव का संकेत है।
इस तरह की प्रतीकात्मक राजनीति पारंपरिक रूप से बसपा प्रमुख मायावती से जुड़ी रही है। मुख्यमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने दलितों की पहचान को स्थापित करने और उन्हें मनोवैज्ञानिक रूप से सशक्त बनाने के साधन के तौर पर मूर्तियों, पार्कों और स्मारकों के निर्माण को प्राथमिकता दी थी।

जिला स्तर पर कार्यशालाएं

इस अभियान के तहत जिला-स्तर पर कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। इनका उद्देश्य हाशिए पर पड़े समूहों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना होगा। शिकायतों के निवारण को योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ जोड़कर भाजपा कल्याणकारी कार्यों को राजनीतिक पूंजी में बदलने का प्रयास कर रही है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि इस पहल का मकसद जमीनी स्तर पर विपक्ष का मुकाबला करना है। साथ ही, 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले संगठनात्मक तैयारियों को तेज करना है।

प्रतीकवाद और जमीनी स्तर पर लोगों को लामबंद करने के एक सोचे-समझे मेल के तौर पर देखे जा रहे इस अभियान से भाजपा की उस कोशिश पर जोर मिलता है, जिसके तहत वह पहचान को मान्यता देने की बात कर रही है। साथ ही, विकास-केंद्रित संदेशों को आपस में जोड़कर एससी मतदाताओं के बीच अपना समर्थन मजबूत करना चाहती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.