कूनो में चीते की मौत कैसे? क्या रंग लाएगी ममता-नीतीश की मुलाकात? चर्च क्‍यों जाएंगे PM मोदी? जानिए

Updated on 24-04-2023 06:43 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल जाएंगे। वह एक चर्च में पादरियों से मुलाकात करेंगे। हाल के दिनों में पीएम मोदी ने अल्पसंख्यकों से संवाद बढ़ाया है। आज प्रस्तावित मुलाकात भी उस दिशा में एक और कदम है। उधर, विपक्षी एकता के लिहाज से भी सोमवार का दिन अहम है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के कोलकाता जाने का कार्यक्रम है। वह तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। नीतीश के बाद में समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव से मिलने का भी कार्यक्रम है। नीतीश ने पिछले दिनों दिल्‍ली में कांग्रेस के राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की थी। वहीं, तेलंगाना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान क‍िया कि सत्ता में आए तो राज्य में मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे। पड़ोसी कर्नाटक में बीजेपी ऐसा कर चुकी है। एक बुरी खबर आई है एमपी के कूनो नैशनल पार्क से। वहां साउथ अफ्रीका से लाए गए एक चीता की मौत हो गई है।

कूनो में 'उदय' नाम के चीता की मौत क्‍यों हुई? क्‍या नीतीश की ममता और अखिलेश से मुलाकात कोई गुल खिलाएगी? पीएम मोदी आज पादरियों से मिलकर क्या संदेश देंगे? तेलंगाना में मुस्लिम आरक्षण का विवाद क्या है? केदारनाथ में हेलिकॉप्टर हादसे में उत्तराखंड सरकार के अधिकारी की मौत कैसे हुई? आज के 5 अहम सवाल और उनके जवाब जानिए

कूनो में एक और चीता की मौत क्‍यों?

  • मध्य प्रदेश के कूनो नैशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए एक और चीता की रविवार को मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, 'उदय' नाम के चीते की उम्र छह साल थी। कूनो में महीने भर के भीतर दूसरे चीते की मौत हुई है। 27 मार्च को नामीबिया से लाई गई 'साशा' की मौत हो गई थी।
  • फॉरेस्‍ट डिपार्टमेंट के अनुसार, उदय की हालत शनिवार तक ठीक थी। रविवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। सोमवार को उदय का पोस्टमार्टम किया जाएगा। साशा को किडनी की परेशानी थी मगर उदय की मौत से अधिकारी हैरान हैं। रविवार सुबह उदय थोड़ा सुस्त लगा, वह अपना सिर झुकाकर चल रहा था।
  • उदय को ट्रांक्विलाइज कर क्‍वारंटीन किया गया। उसे दवाएं और सलाइन दिया ही जा रहा था कि उसने दम तोड़ दिया। जबलपुर और भोपाल से एक्‍सपर्ट कूनो पहुंच रहे हैं, वे उदय की मौत की वजह का पता लगाएंगे। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि चीता शायद भारत की जलवायु के साथ तालमेल नहीं बिठा पाया हो।
  • भारत सरकार ने साउथ अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों को इस साल 18 फरवरी को कूनो नैशनल पार्क में छोड़ा था। ​



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.