कैसे यॉर्कर किंग बने आकाश मधवाल? 'गुरु' वसीम जाफर ने खोला राज

Updated on 25-05-2023 09:12 PM
नई दिल्ली: 29 वर्षीय तेज तर्रार गेंदबाज आकाश मधवाल इस वक्त अखबार से लेकर सोशल मीडिया तक चारों ओर छाए हुए हैं। हर जगह सिर्फ आकाश की गेंदबाजी की बात ही की जा रही है। मधवाल ने आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से लखनऊ सुपर जायंट्स की कमर तोड़ दी। उनके इस अविश्वसनीय प्रदर्शन के बाद अब हर कोई उनकी जमकर प्रशंसा कर रहा है। उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहा है। वहीं अब पूर्व भारतीय दिग्गज वसीम जाफर ने भी आकाश को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
वसीम जाफर ने आकाश को लेकर किया बड़ा खुलासा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वसीम जाफर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। ऐसे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर तेज गेंदबाज आकाश मधवाल की तस्वीर साझा कर केप्शन में उनके बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। या यूं कहें कि उन्होंने आकाश को लेकर एक किस्सा सुनाया है। जाफर ने केप्शन में लिखा, 'जब मैं उत्तराखंड का हेड कोच था तो यह लड़का ट्रायल के लिए आया था। वह 24-25 साल का था और उसने केवल टेनिस बॉल क्रिकेट खेला था। हम उसकी गति से इतने प्रभावित हुए कि हमने उसे तुरंत अपने साथ जोड़ लिया। साल था 2019 और वो लड़का था आकाश मधवाल। गर्व है कि वह इतना आगे आ गया है।'
किसी सुनहरे सपने से कम नहीं रहा आकाश के लिए आईपीएल 2023

आकाश मधवाल को आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। उन्हें पिछले साल सूर्यकुमार यादव के चोटिल होने के बाद मुंबई ने अपने स्क्वाड में जोड़ा था। हालांकि उन्हें पिछले सीजन डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। लेकिन इस सीजन मुंबई इंडियंस ने आकाश मधवाल को डेब्यू करने का मौका दिया।

इस मौके को दोनों हाथों से कबूल कर आकाश ने सनसनी मचा दी। मधवाल ने एक के बाद एक हर मैच में अपनी घातक गेंदबाजी से सबको प्रभावित करना शुरू कर दिया और अब एलिमिनेटर में तो उन्होंने अपनी बॉलिंग से तहलका ही मचा दिया। आकाश ने लखनऊ के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 3.3 ओवरों के स्पेल में सिर्फ 5 रन देकर 5 विकेट झटक लिए और कई रिकॉर्ड्स भी बना दिए। वह आने वाले समय में मुंबई के लिए खतरनाक एसेट बन सकते हैं। इसके अलावा बात करें उनके आईपीएल करियर की तो आकाश मधवाल ने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में खेले गए 7 मुकाबलों में 13 विकेट लिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.