टुक-टुक बल्लेबाज से कैसे सिक्सर किंग बने अजिंक्य रहाणे, कहां से ला रहे छक्के मारने की इतनी ताकत?

Updated on 24-04-2023 08:14 PM
कोलकाता: टी-20 क्रिकेट में अजिंक्य रहाणे का करियर स्ट्राइक रेट 120.50 है। भारतीय टीम से लंबे से बाहर चल रहे अजिंक्य ने पिछले दिनों कहा था कि उन्होंने हार नहीं मानी है। इसके बाद से उनका बल्ला खूब बोल रहा है। इस आईपीएल में वह बिल्कुल नए अवतार में दिख रहे हैं। पिछले तीन सीजन में कभी 105 के ऊपर स्ट्राइक रेट नहीं हासिल करने वाले अजिंक्य इस बार पांचवें गियर में बैटिंग कर रहे हैं। उन्होंने इस बार पांच मैच में 199.05 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
सात साल बाद मैन ऑफ द मैच
    बीती रात तो रहाणे ने कहर बरपा दिया। उनका स्ट्राइक रेट 244.82 तक पहुंच गया। मुंबई के इस बल्लेबाज ने चेन्नई की ओर से खेलते हुए कोलकाता के खिलाफ 29 गेंद में नाबाद 71* रन कूट दिए। इसी के सीएसके ईडन गार्डंस पर टी-20 का सबसे बड़ा स्कोर यानी चार विकेट पर 235 रन बनाने में कामयाब रही। यह मौजूदा आईपीएल सीजन का हाईएस्ट स्कोर है। रहाणे ने इस पारी के दौरान मैदान के हर कोने में शॉट्स मारे। 2016 के बाद से आईपीएल में अपना पहला प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीता।
    वही स्टाइल, सिर्फ अंदाज नया
    पुराने रहाणे और मौजूदा रहाणे के बीच जमीन-आसमना का अंतर है। वह इस आईपीएल में हर 9.54 गेंद पर औसतन एक छक्का लगा रहे हैं। रहाणे का पिछला बेस्ट रिकॉर्ड 2019 में 31.67 गेंद प्रति छक्का था। रहाणे वह एथलीट है, जिसने अपना लेवल अप किया है। उन्होंने गियर चेंज करने के लिए अपने खेल को नहीं बदला बल्कि सिर्फ अपनी ताकतों को बढ़ाया है। जैसा केन विलियमसन ने पांच साल पहले किया था। अजिंक्य पेस बोलिंग के खिलाफ हमेशा बढ़िया खेले हैं, लेकिन इस साल उनका स्ट्राइक रेट 254.16 है। इस टूर्नामेंट में तेज गेंदबाज की कम से कम 18 गेंदों का सामना करने वाले बल्लेबाजों में यह सबसे ज्यादा है।

    ईडन गार्डंस पर धमाकेदार जीत
    ईडन गार्डंस पर खेले गए इस मैच में चौकों-छक्कों की बारिश हुई। चेन्नई की पारी में 14 फोर लगे और 16 छक्के उड़े। रहाणे के साथ तीसरे विकेट के लिए शिवम दुबे (50 रन, 21 गेंद, 6 फोर, 5 सिक्स) के साथ 5.2 ओवर्स में 85 रन ठोक दिए। रही-सही कसर निकाल दी रविंद्र जडेजा ने जिनके बल्ले से 8 गेंदों में 18 रन निकले। इससे पहले रुतुराज गायकवाड (35 रन, 20 गेंद) और डेवोन कोनवे (56 रन, 40 गेंद) ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर्स में 73 रन जोड़े। प्रचंड फॉर्म में चल रहे कोनवे ने पिछली तीन पारियों में 50, 83 और 77* रन बनाए थे। उनकी अच्छी शुरुआत से चेन्नई की राह आसान होती रही है। कोलकाता की ओर से एकमात्र सुयश शर्मा ही किफायती रहे जिन्होंने चार ‌ओवर में केवल 29 रन देकर एक विकेट लिया। बाकी सारे बोलर्स प्रति ओ‌वर 11 रन से अधिक दिए।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     14 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
     14 September 2026
    जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
    Advt.