देश में तेजी से फैल रहा कोरोना कितना खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताई राहत की बात

Updated on 08-04-2023 05:57 PM
नई दिल्ली: इस साल कोरोना का संक्रमण फिर से तेज से फैल रहा है। संक्रमण दर और नए मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बावजूद एक्सपर्ट का कहना है कि इस बार कोरोना अलार्मिंग नहीं है। इसलिए डरने वाली बात नहीं है, लेकिन प्रिवेंशन और प्रिकॉशन दोनों बनाए रखने की जरूरत है।

ऐसा कुछ नहीं मिला, जो गंभीर हो...
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की कम्यूनिटी मेडिसिन की प्रोफेसर डॉ. नंदिनी शर्मा ने कहा कि इस बार ऐसा कुछ नहीं पाया जा रहा है, तो चिंताजनक हो। जांच हो रही है इसलिए नए मरीज मिल रहे हैं। जांच भी इसलिए हो रही है, क्योंकि इस बार एच3एन2 की वजह से लोगों की खांसी लंबी चल रही है। इस वजह से जब लोग जांच कराने जा रहे हैं, तो उनमें से कुछ को कोविड भी निकल रहा है। जो वायरस फैल रहा है, वह ओमिक्रॉन का ही सब वेरिएंट है, जिसे XBB.1.16 नाम दिया गया है। इसके संक्रमण में मरीजों में गंभीरता नहीं देखी जा रही है।

इन्फ्लूएंजा, स्वाइन फ्लू और कोरोना तीनों चल रहे
उन्होंने कहा कि अभी इन्फ्लूएंजा, स्वाइन फ्लू और कोरोना तीनों चल रहे हैं। मौसम भी ऐसा है, जिसमें सांस के जरिए फैलने वाली बीमारियों को मदद मिलती है। वजह जो भी हो, मौसम भी ठंडा बना हुआ है। इसलिए मामले आ रहे हैं। डॉक्टर नंदिनी ने कहा कि जैसे कोरोना पहले आया था, अब वैसा नहीं है। इसके वायरस में भी बदलाव हुआ है और इंसान के शरीर में भी इसके खिलाफ इम्यूनिटी है। जब 2010 में स्वाइन फ्लू आया था, तब यह कितना खतरनाक था। अब यह सेटल हो गया है। लेकिन संक्रमण आज भी आ रहे हैं। कुछ मौत हो रही हैं, लेकिन यह अलार्मिंग नहीं हो रहा है।
कोरोना भी सेटल हो रहा
डॉक्टर ने कहा कि ठीक इसी प्रकार कोरोना भी सेटल हो रहा है। आने वाले समय में यह भी स्वाइन फ्लू की तरह आता जाता रहेगा। जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होगी, उनमें से कुछ को परेशान करेगा। जो बहुत ज्यादा बीमार होंगे, उनमें से कुछ के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। लेकिन कुल मिलाकर अब यह वायरस पहले की तरह नहीं रहा है। जांच करेंगे तो नए मामले आएंगे। इसलिए पैनिक वाली कोई बात नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.