आखिरी 61 पारियों वाला राहुल पहली 11 पारियों वाले राहुल से इतना जुदा कैसे हो सकता है?

Updated on 19-02-2023 03:59 PM
नई दिल्ली: टेस्ट करियर की तीसरी पारी में शतक, 7वीं पारी में फिर शतक और 11वीं पारी में फिर शतक। यानी पहली 11 पारियों में तीन टेस्ट शतक और वो भी तीनों विदेशी जमीन पर। सिडनी, कोलंबो और किंग्सटन। जरा तुलना कीजिए इन आंकड़ों की विराट कोहली के टेस्ट करियर की पहली 11 नहीं बल्कि 13 पारियों से। एक भी टेस्ट शतक नहीं। जाहिर सी बात है जब केएल राहुल भारतीय क्रिकेट में आए तो उन्हें नई पीढ़ी के एक दमदार बल्लेबाज के रूप में देखा गया, जैसा कि आज शुभमन गिल को देखा जा रहा है। लेकिन, अच्छी शुरुआत क्रिकेट में कामयाबी के लिए सिर्फ काफी नहीं होती है। बेहतरीन खिलाड़ी प्रतिभा को अक्सर देर सवेर प्रदर्शन में तब्दील करना ही पड़ता है।
    राहुल के लिए टेस्ट क्रिकेट की राह उल्टी चाल की तरह रही है। राहुल के पिछले 3 शतक अब तक 61 पारियों में आए हैं। कहां 11 पारियों में 3 शतक और कहां 61 पारियों में 3 शतक। 47 टेस्ट के करियर में 7 शतक बनाने वाले राहुल के करियर को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है। पहले तीन शतक में बेहद प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी और आखिरी तीन शतक के दौरान जरुरत से ज्यादा मौके मिलने के बावजूद बड़े स्कोर के लिए जूझता खिलाड़ी। राहुल खुद को भाग्यशाली मान सकते हैं कि वो उस टीम के लिए खेल रहें है, जिसके कोच राहुल द्रविड़ हैं जो उन्हें बचपन से जानते हैं।
    अपनी क्रिकेट की खूबियां और खामियों की चर्चा केएल ने द्रविड़ को छोड़कर शायद ही किसी से इतनी की हो। लेकिन, अब द्रविड़ के लिए भी राहुल का बचाव करना उन्हें सवालों के घेरे में ला रहा है। जैसा कि द्रविड़ के पूर्व साथी खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद लगातार ट्विटर पर केएल की धज्जियां उड़ाकर कर रहें हैं। सुनील गावस्कर समेत कई पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जो अब कमेंटेटर की भूमिका में है वो भी राहुल को लेकर तीखी आलोचना कर रहें हैं। दो दशक पहले द्रविड़ के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा था। 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जब द्रविड़ जूझ रहे थे तो इयन चैपल उन पर हमला बोल रहे थे।
    द्रविड़ ने इसके बाद कोलकाता में वीवीएस लक्ष्मण के साथ अविस्मरणीय साझेदारी की और 180 रनों की पारी खेली, जिसे टेस्ट क्रिकेट की सबसे बेहतरीन सहायक पारियों में से गिना जाता है। उसके बाद से द्रविड़ ने शायद ही संघर्ष का लंबा दौर देखा हो। क्या अपने आदर्श और कोच द्रविड़ की इस कहानी से प्रेरणा लेकर केएल भी दिल्ली टेस्ट की चौथी पारी में ऐसा कुछ करेंगे कि पुराने सारी नाकामियां एक साथ भूला दी जा सकेंगी? अगर वो ऐसा नहीं कर पाते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में लगातार मौके मिलने वाला हनीमून पीरियड अब उनके लिए खत्म हो जाएगा।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.