हाउसिंग फॉर ऑल:लोन व किराया देते थक चुके, बिना पजेशन ही रहने लगे

Updated on 31-07-2025 01:38 PM

नगर निगम ने जब हाउसिंग फॉर ऑल स्कीम के तहत अपने प्रोजेक्ट शुरू किए तो लोगों ने इसे हाथोहाथ लिया। बैंक से लोन लेकर बुकिंग भी करा ली। लेकिन, नगर निगम न तो एक भी प्रोजेक्ट पूरा कर पाया न ही इन्हें समय पर पजेशन दे पाया। पिछले कुछ सालों में मकान का किराया और लोन की किस्त दोनों चुकाते-चुकाते लोगों की उम्मीद पूरी तरह टूट चुकी है। स्थिति यह है कि कुछ तो बिना पजेशन ही जबरन मकान में रहने लगे हैं।

सारी आय इसमें जा रही: लहारपुर में चाय-नाश्ते का होटल चलाने वाले नितेश देवहरे ने बताया कि साल 2021 में 7 लाख रुपए का लोन लेकर बागमुगालिया में ईडब्लयूएस फ्लैट लिया था। तभी से 7 हजार रुपए बैंक की किस्त और 5 हजार रुपए मकान का किराया दे रहा हूं। जो कमाता हूं, सब इसमें चला जाता है। अब तो शह है कि मरने के बाद भी फ्लैट मिलेगा या नहीं।

हारकर फ्लैट में डेरा डाला: बागमुगालिया निवासी राजेश पगारे प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्होंने 2019 में शुरू हुए बागमुगालिया प्रोजेक्ट में 22 लाख रु. में फ्लैट लिया था। दिसंबर 2022 तक पजेशन देने की बात थी, अब तक नहीं मिला। उन्होंने बताया, हर माह 18 हजार बैंक की किस्त और 10 हजार रुपए मकान किराया देते-देते थक चुका था तो बिना पजेशन ही रहने लगा हूं। अस्थायी बिजली मीटर लगाया है।

अब कहीं से उम्मीद नहीं बागमुगालिया में रहने वाले विनय मिश्रा प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्होंने भी नितेश की तरह साढ़े 7 लाख रुपए का ईडब्ल्यूएस फ्लैट लिया था। बैंक से लोन लिया था। विनय बताते हैं, लोन और किराया भरते-भरते थक चुका हूं। हर किसी से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अगले-अगले महीने करते-करते साढ़े 4 साल बीत गए। अब तो उम्मीद भी नहीं रही।

रेरा में शिकायत कर सकते हैं लोग

मकान लेते समय जो वादे किए जाते हैं, वे पूरे करने होते हैं। चाहे निजी प्रोजेक्ट हों या सरकारी, समय पर पूरा नहीं होता है, तो लोग सीधे रेरा में शिकायत कर सकते हैं। रेरा पीड़ित के पक्ष में निर्णय करता है तो प्राइवेट और सरकारी दोनों एजेंसी को ब्याज के साथ पैसा लौटाने से लेकर जुर्माना लगाने तक के आदेश दे सकता है। 

- मनोज मिश्रा, आर्किटेक्ट

सभी प्रोजेक्ट जल्द पूरे करने के प्रयास

ये सभी प्रोजेक्ट मेरे आने के पहले से चल रहे हैं। मैंने चार्ज संभालने के बाद लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को हटाने से लेकर नोटिस तक दिए हैं। सभी प्रोजेक्ट को रेरा की परमिशन दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। जिनमें मंजूरी नहीं हैं, वहां अभी बुकिंग रोक दी गई हैं। -हरेंद्र नारायण, कमिश्नर नगर निगम



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.