फिरोजाबाद में घर में लगी आग, 6 की मौत:3 मंजिला मकान लपटों से घिरा

Updated on 30-11-2022 06:14 PM

फिरोजाबाद के कस्बा पाढ़म में मंगलवार शाम भीषण अग्निकांड हुआ। बेसमेंट में बने फर्नीचर शोरूम में शाम साढे़ छह बजे भड़की आग तीसरी मंजिल पर बने आवास तक पहुंच गई। परिवार के सदस्य आग में फंसे रह गए। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को तीन घंटे से ज्यादा का समय लगा। अग्निकांड में कारोबारी परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से झुलस गए।

मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी हैं। उनके शव निकाल लिए गए हैं। घटना पर CM योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। हादसे में मरने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता दिए जाने की घोषणा की है। घर में इन्वर्टर बनाने का काम होता था। आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी थी।

बेसमेंट में फर्नीचर और भूतल पर इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार

कस्बा पाढ़म के मुख्य बाजार में रमन राजपूत का तीन मंजिला मकान है। बेसमेंट में फर्नीचर और भूतल पर इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार होता है। दूसरी और तीसरी मंजिल पर उनका और दो बेटों का परिवार रहता है। मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे बेसमेंट में फर्नीचर के शोरूम में आग लगी। फर्नीचर में भड़की आग तेजी से फैली और ऊपरी हिस्से तक पहुंच गई। आग लगते ही कारोबारी रमन राजपूत और उनका छोटा बेटा नितिन घर के बाहर आ गए, लेकिन परिवार के बाकी सदस्य नहीं निकल सके। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। आग की लपटें देख आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने पुलिस एवं दमकल को सूचना दी।

दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

आग पर काबू पाने को फायर विभाग की करीब सात गाड़ियां देर रात तक काबू पाने का प्रयास करती रहीं। आग की लपटों के बीच पांच लोगों के फंसे होने की सूचना पर DM व SSP के साथ शिकोहाबाद व जसराना सर्किल का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। फायर विभाग के कर्मचारी देर रात तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे।

घर के अंदर से 6 लोगों का शव बरामद

इस दौरान टीम को घर के अंदर से 6 शव बरामद हुए। मरने वालों की पहचान मनोज कुमार रमनप्रकाश (35), नीरज पत्नी मनोज कुमार (35), हर्ष पुत्र मनोज कुमार (12), भारत पुत्र मनोज (8), शिवानी पत्नी नितिन (32), तेजस्वी पुत्री नितिन (3 माह) के रूप में हुई है।

CM ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आग लगने की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर तेजी से राहत कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस हादसे में मरने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता दिए जाने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में जनहानि पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.