1877 के बाद सबसे गर्म फरवरी का महीना, इस बदलाव को लेकर वैज्ञानिक भी हैरान

Updated on 01-03-2023 06:36 PM
नई दिल्ली : देश में इस साल गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि देश में 1877 के बाद से इस साल फरवरी का महीना सबसे गर्म रहा। इस साल फरवरी में औसत अधिकतम तापमान 29.54 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इसे ‘ग्लोबल वार्मिंग’ से जोड़ते हुए मंगलवार को यह जानकारी दी। खास बात है इस साल देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर में भी अधिकतम के साथ ही न्यूनतम पारा भी सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। वहीं, दक्षिणी प्रायद्वीप और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के कठोर मौसम की स्थिति से बचने की संभावना है। इस बदलाव को लेकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं।
इस बार मार्च से मई के बीच ही चलने लगेगी लू
दिल्ली-एनसीआर में फरवरी में ही गर्मी का अहसास कराने के बाद मार्च भी गर्मी के तेवर कम नहीं होने जा रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार लू मार्च से मई के बीच ही चलने लगेगी। गर्मी को लेकर केंद्र सरकार भी एक्टिव मोड में आ गई है। केंद्र सरकार की तरफ से गर्मी को लेकर एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। मंत्रालय ने लू के दौरान 'क्या करें और क्या नहीं करें' को लेकर निर्देश जारी किए हैं। साथ ही दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक घरों से बाहर निकलने से बचने की भी सलाह दी गई है।
दिल्ली एनसीआर में क्या है मौसम का हाल
दिल्ली में मंगलवार को सुबह सुहानी रही। न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
मार्च के पहले सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि मार्च के पहले सप्ताह मौसम मिलाजुला रहने का अनुमान है। आईएमडी ने बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा। वहीं, न्यूनतम पारा भी 13 डिग्री सेल्सियस से लेकर 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान 2 और 4 मार्च को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं, 3 मार्च, 5 मार्च और 6 मार्च को आसमान साफ रहेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.