अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला न्यायालय में किया गया सम्मान

Updated on 11-03-2026 01:13 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव कुमार टामक द्वारा जिला न्यायालय में कार्यरत सभी महिला न्यायिक कर्मचारियों एवं महिला अधिवक्ताओं को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को विश्वभर में महिलाओं के अधिकार, समानता एवं सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिवस महिलाओं के संघर्ष, उनके योगदान तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत महिलाओं को समान अधिकार दिलाने तथा उनके सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से हुई थी। यह दिवस महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के रूप में मनाया जा रहा है। 

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सम्मान, अधिकार, समानता एवं सशक्तिकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया तथा समाज में महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस अवसर पर जिला न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.