हनी सिंह को तलाक के बाद फिर हुआ प्यार :इवेंट में गर्लफ्रेंड टीना थडानी का हाथ थामे नजर आए यो यो

Updated on 07-12-2022 07:43 PM

रैपर हनी सिंह को एक बार फिर प्यार हो गया है। हाल ही में उन्हें अपनी लेडी लव के साथ स्पॉट किया गया। दरअसल हनी अपनी नई गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ दिल्ली के एक इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान वो पूरे समय टीना का हाथ थामे नजर आए।

हनी ने किया रिश्ते को ऑफिशियल

हनी गर्लफ्रेंड टीना के साथ पब्लिकली पहली बार दिखे, ऐसे में लग रहा है कि सिंगर ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। इवेंट में हनी सिंह व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और ब्लेजर में दिखे। वहीं टीना ब्लैक थाई हाई स्लिट ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान टीना के हैंडबैग को यूजर्स ने नोटिस किया, जिसकी कीमत 2.5 लाख बताई जा रही है।

नई गर्लफ्रेंड के लिए दिल से बधाई- यूजर्स

हनी और टीना को साथ देख सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'वाह भाई आपके ही मजे हैं, नई गर्लफ्रेंड के लिए दिल से बधाई।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'तभी तलाक हुआ क्योंकि नई गर्लफ्रेंड से मिलवाना था।'

2011 में हुई थी हनी की पहली शादी

हनी सिंह और शालिनी की शादी 2011 में हुई थी। 2014 में हनी सिंह ने रियलिटी शो इंडियाज रॉकस्टार के एक एपिसोड में अपनी पत्नी को लोगों से मिलवाया था। कई लोग हैरान थे कि उन्होंने बॉलीवुड के मेगा प्रोजेक्ट्स में एक्टिंग करने से पहले ही शादी कर ली। हनी ने 20 साल की दोस्ती और प्यार के बाद शालिनी से शादी की थी।

2021 में हुआ था हनी का पहली पत्नी से तलाक

हनी सिंह ने साल 2021 में पत्नी शालिनी तलवार से तलाक का एलान किया था। इस दौरान शालिनी ने हनी और उनके परिवार पर कई संगीन आरोप लगाए थे। शालिनी का कहना था कि हनी सिंह के कई महिलाओं के साथ संबंध थे। हनी सिंह ने भी अपनी सफाई पेश की थी। इस लड़ाई के बाद हनी सिंह और शालिनी तलवार अलग हो गए थे। रैपर की पत्नी का कहना था कि उनके साथ जानवर की तरह व्यवहार किया गया। उन्होंने अपनी याचिका में सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और भाभी स्नेहा सिंह का भी नाम लिया था। इसके बाद शालिनी ने हनी सिंह से 10 करोड़ रुपए मुआवजा की मांग की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.