गृह मंत्री अमित शाह की दो टूक, अडानी मामले पर न तो कुछ छिपा रहे.. न कोई डर

Updated on 14-02-2023 05:56 PM
नई दिल्ली: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद विपक्षी दलों के निशाने पर पीएम नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) है। इस बीच, गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज इस मामले पर दो टूक कह दिया कि इस मामले पर बीजेपी न तो कुछ छिपा रही है और न ही डर रही है। उन्होंने साथ ही कहा कि चूंकि अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट देख रही है तो इसपर ज्यादा कुछ बोलना सही नहीं होगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लोकसभा और राज्यसभा में कई मुद्दों पर विपक्ष को घेरा था।
न्यूज एजेंसी ANI के साथ इंटरव्यू में शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अडानी मामले पर संज्ञान ले लिया है। एक मंत्री के रूप में जब कोई मामला शीर्ष अदालत में चला जाता है, तो इसपर बोलना उचित नहीं होगा। पर इस मामले में न तो बीजेपी कुछ छिपा रही है और न ही डर रही है।

गौरतलब है कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद संसद से सड़क तक विपक्ष ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल ने सरकार पर अडानी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा रही है। बजट सत्र के दौरान कुछ दिन तो सत्र अडानी के मुद्दे पर चला ही नहीं। इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में अपने 50 मिनट के भाषण में अडानी मुद्दे पर सीधे-सीधे पीएम मोदी पर निशाना साधा।

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर सुनवाई के दौरान कहा कि इस रिपोर्ट के बाद सेबी एक कमिटी बनाने पर समहत हुई है जो निवेशकों के हित का बचाव करे। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ को बताया कि सेबी इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से मजबूत है।

राहुल गांधी के लोकसभा में दिए गए भाषण में अडानी ग्रुप पर हमले के सवाल पर शाह ने कहा कि ये तो कांग्रेस नेता और उनके स्क्रिप्ट राइटर को तय करना है कि वह कैसा भाषण देना चाहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.