नरेला विधानसभा के 4 वार्डों में होली मिलन समारोह

Updated on 16-03-2023 04:25 PM

बुधवार को नरेला विधानसभा के वार्ड 69, 41, 79 एवं 77 में होली मिलन समारोह में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री श्री सारंग ने सभी रहवासियों एवं नागरिकों के साथ फूलों की होली खेली। भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, जन-प्रतिनिधि, नागरिक, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के रहवासी उपस्थित रहे।

नरेला के निरंतर विकास के लिये सदैव समर्पित

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा देश-प्रदेश के विकास के लिये अभिनव योजनाओं से निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ नरेला विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा अविरल प्रवाहित हो रही है।

मंत्री श्री सारंग ने वर्ष 2008 के पहले का उल्लेख करते हुए विगत वर्षों में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों से नागरिकों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की पेयजल समस्या निदान के लिये हर घर नर्मदा जल पहुँचाया जा रहा है। वर्तमान में सड़क, बिजली, स्कूल, कॉलेज के साथ ही फ्लाईओवर और थीम पार्क की सौगातें भी रहवासियों को समर्पित की गई है।

लाडली बहना से महिलाएँ आर्थिक रूप से होंगी सशक्त

मंत्री श्री सारंग ने महिलाओं को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना से बेटियों का समाज में सम्मान बढ़ाया उन्हें आत्म-निर्भर बनाने का काम किया है। अब लाड़ली बहना योजना से प्रदेश की महिलाएँ आर्थिक रूप से भी सशक्त होंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योजना में प्रतिमाह 1-1 हजार रूपए बहनों के खाते में डाले जायेंगे। साथ ही वृद्धावस्था पेंशन में 600 रूपये में वृद्धि कर 1000 रूपये पेंशन दी जायेगी।

मंत्री श्री सारंग ने जमकर खेली फूलों की होली

होली मिलन समारोह के दौरान मंत्री श्री सारंग ने स्थानीय कलाकारों के साथ फाग गीत गाये। उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों पर पुष्प-वर्षा कर फूलों की होली खेली और सभी को होली एवं रंगपंचमी की शुभकामनाएँ दी। फूलों की होली और फाग गीतों की मधुर धुन पर श्री राध-कृष्ण बने कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उल्लेखनीय है कि नरेला विधानसभा में प्रतिवर्ष प्रत्येक वार्ड में होली मिलन समारोह किया जाता है।

क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत

मंत्री श्री सारंग का होली मिलन समारोह की शुरूआत में रहवासियों ने पुष्प-वर्षा एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। मंत्री श्री सारंग ने नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.