श्रीजी मंदिर में आज से शुरू होगा होली उत्सव, 40 दिनों तक फाग के रंगों से सराबोर रहेंगे श्रद्धालु

Updated on 14-02-2024 11:45 AM

भोपाल पुराने शहर के चौक बाजार लखेरापुरा में स्थित श्रीजी मंदिर में वसंत पंचमी के पावन मौके पर बुधवार शाम छह बजे से प्रभु श्रीनाथ जी का होली महोत्सव शुरू हो जाएगा। यह उत्सव निरंतर 40 दिन तक चलेगा। इस दौरान मंदिर प्रांगण में यमुनाजी के रूप में विराजे प्रभु श्रीनाथ जी का रोजाना अलग-अलग वेश-भूषा में आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा।

रोज शाम को मनेगा उत्सव

मंदिर समिति के मुखिया श्रीकांत शर्मा के मुताबिक श्रृंगार के दौरान भगवान को मोर पंख लगाकर सफेद जरी के वस्त्र धारण कराए जाते है। कभी उन्हें केसरिया, गुलाबी, लाल सहित विभिन्न तरह के रंगों के वस्त्र धारण कराए जाते हैं। होली उत्सव के दौरान रोजाना शाम छह बजे से श्रद्धालु मंदिर में आते हैं और प्रभु के दर्शन कर उन्हें गुलाल लगाते हैं। फूल बरसाते हैं। ब्रज की तर्ज पर होली खेलते हैं। महिलाएं प्रभु के संग होली खेल कर भजन गाती हैं। फिर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेलती हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। हर साल की तरह इस साल भी होली उत्सव का बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रद्धालु श्री यमुना जी के दर्शन करेंगे। भजन व गीत संगीत का कार्यक्रम होगा। इधर अवधपुरी स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर, पटेल नगर के श्रीकृष्ण मंदिर सहित अन्य भगवान श्रीकृष्ण मंदिरों में भी होली उत्सव मनाया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.