नाक पर लगी गेंद और वर्ल्ड कप से बाहर, भारत के खिलाफ हाईवोल्टेज मैच से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका

Updated on 31-01-2026 12:52 PM
अंडर 19 वर्ल्ड कप अब अपने आखिरी चरण में आ पहुंचा है। इस टूर्नामेंट के सुपर सिक्स मुकाबले में भारत का सामना एक फरवरी को पाकिस्तान से होना है। लेकिन इस टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद शयान अंडर19 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। यह खबर ऐसे समय आई है जब टीम को एक दिन बाद अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ सुपर सिक्स का आखिरी मैच खेलना है।

पाकिस्तान को बड़ा झटका

18 साल के शयान को न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में चोट लगी थी। अभ्यास के दौरान जब शयान विकेटकीपिंग कर रहे थे तब एक तेज गेंदबाज की गेंद उनके नाक पर लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में नाक में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बताया कि जल्द ही उनके स्थान पर किसी दूसरे खिलाड़ी का नाम घोषित किया जाएगा। हालांकि, यह भी बताया गया है कि शयान के चोटिल होने से टीम को ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज हमजा जहूर हैं। इसलिए भारत के खिलाफ बड़े मैच और टूर्नामेंट के आगे के चरणों के लिए टीम को तुरंत किसी नए विकेटकीपर की जरूरत नहीं होगी।

ऐसा रहा है पाकिस्तान का सफर

पाकिस्तान ने अंडर19 विश्व कप की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ हार से की थी, लेकिन उसके बाद टीम ने शानदार वापसी की है। उन्होंने स्कॉटलैंड को छह विकेट से, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड को आठ-आठ विकेट से हराया। अब उनका सामना सबसे बड़ी चुनौती यानी भारत से होगा।1988 से लेकर अंडर19 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 10 मुकाबले हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि पहला मैच भारत हार गया था। उस मैच में अर्जन कृपाल सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम 198 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी और जहूर इलाही ने चार विकेट लिए थे।

दोनों टीमों के बीच तगड़ी टक्कर

एक दशक बाद, 1998 में भारत ने अगला मैच जीता लेकिन पाकिस्तान 2002, 2004, 2006 और 2010 में लगातार चार जीत दर्ज करके मजबूत वापसी की। हालांकि, भारत ने इसके बाद से अंडर19 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ कभी हार का सामना नहीं किया है। 2012 में, बाबा अपराजित ने बाबर आजम की टीम के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 2014 में, सरफराज खान ने सामी असलम की पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। भारत के मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने 2016 और 2020 के टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के हीरो रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नई दिल्ली: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 आखिरी टूर्नामेंट होने वाला है। स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 की भिड़ंत से पहले रोनाल्डो…
 06 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पांच बार की चैंपियन ब्राजील पर नॉर्वे की 2-1 की ऐतिहासिक जीत के बाद, सोशल मीडिया पर स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड के एक…
 06 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। पहला मुकाबला बारिश के चलते नतीजे तक नहीं पहुंच पाया था। फिर…
 06 July 2026
नई दिल्ली: हर पीढ़ी में एक ऐसा खिलाड़ी आता है जिसके लिए फैंस की दीवानगी आसमान छू जाती है। इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के दिग्गज डेविड बेकहम की फीमेल फैन…
 04 July 2026
नई दिल्ली: कोलंबिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अजेय रिकॉर्ड को राउंड ऑफ 32 में भी बरकरार रखा है। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैनसस सिटी स्टेडियम…
 04 July 2026
नई दिल्ली: इंडिया ए के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन दुर्भाग्यशाली रहे और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना 10वां शतक लगाने से महज 6 रन…
 04 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 यानी कि प्री-क्वार्टर फाइनल के एक बेहद हाई-वोल्टेज मुकाबले में FIFA ने अचानक बड़ा बदलाव किया है। मेजबान मेक्सिको और…
 04 July 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार कीशाम 7 बजे से…
 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
Advt.