कोरबा में हिट एंड रन:बेकाबू कार ने 2 बाइक को मारी टक्कर, एक शख्स की मौत, 3 घायल

Updated on 06-12-2022 07:26 PM

कोरबा जिले में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। ग्राम छुरी के पास एक बेकाबू कार ने एक के बाद एक दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

जिले के सर्वमंगला रोड पटेलपारा निवासी लक्ष्मी पटेल (47 वर्ष) मैकेनिक का काम करता है। गाड़ी खराब हो जाने के कारण वो उसकी मरम्मत के लिए वाहन मालिक के सुपरवाइजर बालको निवासी संतोष पैकरा (39 वर्ष) के साथ मनेन्द्रगढ़ गया था। वहां से काम निपटा कर दोनों बाइक क्रमांक सीजी 12 बीएफ 3344 से वापस लौट रहे थे। रात 10 बजे छुरी के पास कोरबा से कटघोरा जा रहे कार (क्रमांक सीजी 22-9265) चालक सत्यप्रकाश नायक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मी पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सुपरवाइजर संतोष पैकरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। उसने लक्ष्मी पटेल की बाइक को टक्कर मारने के बाद एक अन्य बाइक क्रमांक सीजी 12 एएन 4076 को भी हिट किया। इस बाइक पर छुरी निवासी 12वीं का छात्र चंदन अपने दोस्त सुमन कुमार केंवट निवासी सलोरा के साथ एनटीपीसी जा रहा था, उसे भी छुरी सब स्टेशन के पास कार ने टक्कर मारी। घटना में दोनों रोड किनारे गढ्ढे में गिर पड़े। हादसे में छात्र चंदन के सिर, चेहरे और सुमन के बाएं कान के पास चोट लगी है। एक्सीडेंट के बाद कार का पहिया फट गया, इस कारण ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ लिया और डायल 112 को सूचना दी।

तीनों घायल जिला अस्पताल रेफर

कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया, वहीं कार चालक को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों घायलों को इलाज के लिए कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.