हर बार 40 बॉल में शतक लगा दो, यह संभव नहीं... एबी डिविलियर्स ने सूर्यकुमार यादव को दी यह सलाह

Updated on 06-04-2023 08:16 PM
गौरव गुप्ता, नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज में सूर्यकुमार यादव लगातार 3 मैचों में खाता नहीं खोल सके। इसके बाद मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सत्र के पहले मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। वह एक-एक रन के लिए संघर्ष करते नजर आए। इस बारे में साउथ अफ्रीका के तूफानी ओपनर एबी डिविलियर्स ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा समय है, जिससे हर कोई गुजरता है। कोई भी बल्लेबाज हर मैच में 40 गेंदों में सेंचुरी नहीं ठोक सकता।

इस बारे में एबी डिविलियर्स ने कहा- यह ऐसा फेज है, जिससे मैं खुद गुजर चुका हूं। हर किसी के करियर में ऐसा समय आता है और इस पर तो मैं पूरी किताब लिख सकता हूं। खराब फॉर्म एक ऐसी चीज है, जिससे डर लगता है। गलती होने की संभावना बढ़ जाती है। मेरे साथ भी ऐसा हुआ है। एक आईपीएल सीजन में मैं लगातार मैचों में डक हुआ तो मेरे अंदर झुंझलाहट बढ़ गई थी।

इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 20 हजार से अधिक रन बनाने वाले एबी डिविलियर्स ने आगे कहा- ऐसे ही सूर्यकुमार यादव भी संघर्ष कर रहे हैं। मैं तो सिर्फ उनसे यही कहना चाहूंगा कि वह अपने प्लान को चेंज न करें और न ही पैनिक हों। अगर ऐसा करते हैं तो संघर्ष बढ़ सकता है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सूर्यकुमार यादव लगातार 3 मैचों में खाता नहीं खोल सके।

क्रिकेट वर्ल्ड के सीनियर 360 डिग्री बल्लेबाज एी डिविलियर्स ने आगे कहा- ऐसा संभव नहीं है कि आप हर मैच में 40 गेंदों में सेंचुरी जड़ें। यह मैंने बैंगलोर टीम में खेलने के दौरान सीखा। चिन्नास्वामी का क्राउड मुझसे हर मैच में ऐसे ही शतक की उम्मीद करता था। मैं भी खुद से ऐसा ही चाहता था, लेकिन यह संभव नहीं है। मैं तो सिर्फ इतना ही कहूंगा कि वह अभी सेकंड गियर में हैं। उनके इस फेज का भी सम्मान करिए। वह जल्द ही फॉर्म में वापसी कर लेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.