अहमदाबाद में आज रचा जाएगा इतिहास, पीएम मोदी-एंथोनी अल्बानीज पहुंचे स्टेडियम

Updated on 09-03-2023 08:37 PM
अहमदाबाद: सारा शहर त्योहार के रंग में डूबा है, लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच न केवल भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के लिए काफी अहम हैं, बल्कि दोनों देशों के लिए भी काफी मायने रखता है। मैच के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज स्टेडियम पहुंच गए और साथ में मैच देखेंगे।
एक लाख 10 हजार दर्शक पहुंचने की उम्मीद
प्रधानमंत्री मोदी पिछले साल राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के दौरान एक लाख 10 हजार दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम का दौरा कर चुके हैं लेकिन इसका नाम बदलने के बाद से पहली बार वह यहां टेस्ट मैच देखेंगे। मोदी और अल्बानीज का दौरा भारत और ऑस्ट्रेलिया कीर दोस्ती के 75 साल पूरे होने से जुड़े जश्न का हिस्सा है। दोनों प्रधानमंत्री सोने का मुलम्मा चढी गोल्फ कार में स्टेडियम का चक्कर लगाएंगे।
    एक स्थानीय अधिकारी ने बताया, ‘इसी गोल्फ कार में प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रीय खेलों के दौरान स्टेडियम का चक्कर लगाया था।’ विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) ने स्टेडियम का प्रभार ले लिया है और पहले दिन एक लाख दर्शकों के मौजूद रहने की उम्मीद है। यह भी भारत में एक रिकॉर्ड होगा क्योंकि इससे पहइले सर्वाधिक दर्शक ईडन गार्डंस पर क्रिसमस टेस्ट मैचों के दौरान (88000 से 90000) मौजूद थे। बाद में उसकी दर्शक क्षमता घटाकर 67000 कर दी गई थी। दो सौ और 305 रुपये वाले 75000 टिकट बिक चुके हैं।

    स्टेडियम के बाहर जश्न का माहौल
    स्टेडियम के बाहरी परिसर में दोनों प्रधानमंत्रियों की तस्वीरों वाले कई होर्डिंग लगे हैं। साइटस्क्रीन के सामने एक छोटा मंच बनाया गया है जहां मैच शुरू होने से पहले एक छोटा कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम खत्म होने के बाद इसे हटा दिया जायेगा। सुरक्षा इंतजामात के कारण बुधवार को दोनों टीमों का वैकल्पिक अभ्यास सत्र देख पाना भी मुश्किल हो गया था।
    यह पूछने पर कि दोनों प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी से खिलाड़ियों पर क्या अतिरिक्त दबाव होगा, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनका फोकस प्रदर्शन पर है। उन्होंने कहा, ‘दोनों देशों के प्रधानमंत्री आ रहे हैं। यह रोमांचक होगा लेकिन खिलाड़ियों का फोकस खेल पर रहेगा। हम इस टेस्ट को जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।’


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.