Australian Open में दोहराया गया इतिहास, किसी कपल ने 37 साल बाद लगातार दूसरे साल जीता खिताब

Updated on 30-01-2026 01:09 PM
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में ओलिविया गादेकी और जॉन पीयर्स की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। इस ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स फाइनल में फ्रांस की क्रिस्टिना मलादेनोविक और मैनुएल गिनार्ड की जोड़ी को हराकर खिताब जीत लिया है। इसके साथ ही वे ऑस्ट्रेलियन ओपन के इतिहास में लगातार दूसरी बार ये खिताब जीतने वाली 37 साल में पहली जोड़ी बन गए हैं। इतना ही नहीं किसी ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने लगातार दूसरे साल खिताब जीतने का कारनामा 62 साल बाद किया है। इस जोड़ी ने फाइनल में फ्रांसीसी जोड़ी को पहला सेट हारने के बाद कड़े संघर्ष के बीच 4-6, 6-3 और 10-8 से हराकर खिताब अपने नाम किया है।

1989 में हुआ था आखिरी बार ऐसा

ऑस्ट्रेलियन ओपन के इतिहास में आखिरी बार 1989 में ऐसा हुआ था, जब कोई जोड़ी अपने मिक्स्ड डबल्स खिताब का बचाव करने में सफल रही थी। तब यह रिकॉर्ड याना नोवोत्ना और जिम पुघ की जोड़ी ने बनाया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार दो साल ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स खिताब जीतने वाली जोड़ी मार्ग्रेट कोर्ट और केन फ्लेचर की थी, जिन्होंने 62 साल पहले ऐसा किया था।

पहला सेट जीतकर फ्रांसीसी जोड़ी ने बना ली थी पकड़

फ्रांसीसी जोड़ी ने पहला सेट 6-4 से जीतकर बढ़त बना ली थी। उन्होंने मैच पर अपनी पकड़ बनाने का संकेत दिया था, लेकिन अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेल रही ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने दूसरे सेट में शानदार वापसी कर ली। दूसरे सेट को ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने बहुत ही आसानी से 6-3 से अपने नाम कर लिया और फ्रांसीसी जोड़ी को 10 पॉइंट के टाईब्रेक के लिए मजबूर कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.