लोधी, लोधा और लोध क्षत्रिय समाज का इतिहास बहादुरों का इतिहास - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 15-02-2024 12:13 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोधी, लोधा और लोध क्षत्रिय समाज का इतिहास बहादुरी का इतिहास है। देश के स्वतंत्रता संग्राम में समाज के वीरों और महापुरुषों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। पूरा देश उनके बलिदान का ऋणी रहेगा। भावी पीढ़ी को उनके जीवन चरित्र और मूल्यों से प्रेरणा लेना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तुलसी मानस भवन में लोधी, लोधा और लोध क्षत्रिय महासभा की प्रांतीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीरों, महापुरूषों को सम्मानित करने की भावना के साथ नई शिक्षा नीति लागू कर शिक्षा के पाठ्यक्रम से गुलामी के चिन्ह मिटाए है। नई शिक्षा नीति में आवश्यक किताबी ज्ञान के साथ महापुरुषों, क्रांतिकारियों और बलिदानियों की जीवनियों को शामिल किया गया हैं। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर हृदय शाह लोधी और रानी अवंती बाई लोधी के भारत की स्वतंत्रता में किए गए योगदान और बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लोधी, लोधा और लोध क्षत्रिय महासभा ने बड़ी पुष्प माला पहनाकर और शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट  कर सम्मान किया। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र लोधी ने सागर में रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय की स्थापना और उनके नाम पर सम्मान दिए जाने के कार्यों के लिए समाज की ओर से आभार माना। 

इस अवसर पर पंचायत और ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, लोधी लोधा और लोध क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री जालम सिंह पटेल सहित समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.