100 साल से भी पुराना इतिहास, रिलायंस के बराबर मार्केट कैप... कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी की कहानी

Updated on 30-04-2024 04:39 PM
नई दिल्ली: दुनिया की टॉप दवा कंपनियों में शामिल एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) के एक खुलासे से दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ है। कंपनी ने स्वीकार किया है कि उसकी कोरोना वैक्सीन से टीटीएस जैसे दुर्लभ साइड इफेक्ट हो सकते हैं। टीटीएस यानी Thrombosis with Thrombocytopenia Syndrome से शरीर में खून का थक्का बन सकता है। इस सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति को स्ट्रोक और हृदयगति थमने जैसी दिल की कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। एस्ट्राजेनेका का इतिहास 100 साल से भी पुराना है लेकिन यह कंपनी कोरोना काल में सुर्खियों में आई थी। उस दौरन कंपनी ने इसकी एक वैक्सीन को तैयार किया था। भारत में अडार पूनावाला के सीरम इंस्टीट्यूट ने एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड तैयार की थी। देश में कई लोगों को यह वैक्सीन लगाई गई थी।

साल 1999 में स्वीडन की एस्ट्रा एबी और ब्रिटेन की जेनेका पीएलसी के मर्जर से एस्ट्राजेनेका का गठन हुआ था। एस्ट्रा एबी की स्थापना 1913 में स्वीडन में डॉक्टरों के एक ग्रुप ने की थी। जेनेका की शुरुआत 1926 में इम्पीरियल केमिकल इंडस्ट्रीज (ICI) के रूप में हुई थी। कई साल तक यह ब्रिटेन की टॉप दवा कंपनियों में शामिल रही। 1999 में इन दोनों कंपनियों के मर्जर के बाद एस्ट्राजेनेका का जन्म हुआ। इसके बाद से इस कंपनी ने पिछले 25 साल में दुनियाभर में कई कंपनियों का अधिग्रहण किया है। एस्ट्राजेनेका आज दुनिया की टॉप दवा कंपनियों में शामिल है। इसका मार्केट कैप 234.02 अरब डॉलर है और यह दुनिया की 47वीं बड़ी वैल्यूएबल कंपनी है। भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज 239.87 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में 45वें नंबर पर है।

वैक्सीन से मिली शोहरत

एस्ट्राजेनेका को कोरोना काल में शोहरत मिली। कंपनी ने कोरोना की वैक्सीन विकसित की थी। भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कंपनी की वैक्सीन बनाने का लाइसेंस हासिल किया था। भारत में कोविशील्ड के नाम से इस कंपनी की वैक्सीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया गया। देश के टीकाकरण अभियान में इसे यूज किया गया। साथ ही दुनिया के कई देशों को इसका निर्यात किया गया। ब्रिटेन में कंपनी की वैक्सीन के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। कई परिवारों ने वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स की शिकायत की थी। इनमें जेमी स्कॉट भी शामिल थे टीका लेने के बाद ब्रेन डैमेज के शिकार हुए थे। आखिरकार कंपनी ने साइड इफेक्ट्स की बात स्वीकार की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.