जब वह राज़ खुला और अजित डोभाल से नाराज हो गई थीं उनकी पत्नी

Updated on 20-01-2023 06:13 PM
नई दिल्ली : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल किसी पहचान के मोहताज नहीं है। डोभाल केंद्र सरकार में सबसे मजबूत अधिकारी माने जाते हैं। डोभाल की हैसियत क्या है इस बात का अंदाजा पीएम के साथ उनकी नजदीकी से लग जाता है। देश के अहम फैसलों में उनकी राय की अहमियत और महत्वपूर्ण मौके पर उनकी मौजूदगी से ही उनके कद का अनुमान लगा सकते हैं। पीएम मोदी के दाहिने हाथ माने जाने वाले डोभाल की जासूसी को लेकर कई किस्से कहानियां मौजूद हैं। आज अजीत डोभाल का जन्मदिन है। जानते हैं अजित डोभाल से जुड़े कुछ सुने-अनसुने किस्सों के बारे में।
हथियार बंद लोगों को घर पर दी थी दावत
आईबी के चीफ रहे डोभाल को आंतरिक सुरक्षा और काउंटर टेररिज्म का मास्टर माना जाता है। पंजाब से लेकर नॉर्थ ईस्ट, कंधार से लेकर कश्मीर तक आतंकवाद के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार है। डोभाल के पूर्वोत्तर में काम के दौरान एक ऐसा मौका आया जब उन्होंने अपनी पत्नी को अपने मिशन की भनक तक नहीं लगने दी थी। डोभाल ने अपने रोमांचक करियर की यह बात खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी। दरअसल, जब डोभाल जब मिजोरम में तैनात थे उस समय उन्होंने कुछ लोगों को अपने घर खाने पर बुलाया था। दरअसल, ये लोग प्रसिद्ध लालडेंगा के मिजो नेशनल फ्रंट के सेना कमांडर थे। ये मिजो विद्रोह में शामिल था।
डोभाल की पत्नी ने बनाया था सूअर का मांस
खासबात है कि इन लोगों के लिए डोभाल की पत्नी ने सूअर का मांस बनाया था। हालांकि, उन्होंने इससे पहले कभी सूअर का मांस नहीं बनाया था। डोभाल ने बताया था कि इस बात का पता उन्हें कई साल बाद पता लगा। इसके बाद उनकी पत्नी अनु नाराज हो गई थीं। डोभाल ने नगा विद्रोहियों की मेजबानी करने के अलावा मिजोरम सरकार की मदद भी की। इसके अलावा डोभाल ने 33 साल की सर्विस में पूर्वोत्तर के दुर्गम क्षेत्रों में प्रभावी काम किया।
दाढ़ी से खुलने वाला था राज
अपनी सर्विस के दौरान डोभाल 6 साल तक पाकिस्तान में अंडरकवर एजेंट के रूप में भी काम किया। बात उस समय की है जब डोभाल जब लाहौर में थे। वहां की लोकल मार्केट में स्थित दरगाह पर वह कव्वाली सुनने गए थे। उस वाकये के बारे में डोवाल ने बताया था कि मैं मध्यम वर्गीय मुस्लिम युवक की वेशभूषा में कव्वाली सुनने पहुंचा था। डोभाल के अनुसार जब वह कव्वाली सुन रहे थे, उसी दौरान पाकिस्तानी खुफिया विभाग का एक अधिकारी उनके पास आया। उस अधिकारी ने डोभाल के कान में कहा कि उनकी नकली दाढ़ी लटक रही है। यह डोभाल के लिए काफी शर्मिंदगी भरा पल था। वह उसी समय तुरंत वहां से निकल लिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.