स्टेडियम में नहीं थी बीमार बहन, लेकिन हर रन उसके नाम, अभिषेक शर्मा ने शतक से भेजा प्यार
Updated on
22-04-2026 02:57 PM
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतीय पारी खेली। 68 गेंदों में 10 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 135 रन रन ठोक डाले। यह टी20 क्रिकेट में उनका 9वां शतक है। इसके साथ ही आईपीएल 2026 में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके सिर पर ऑरेंज कैप भी आ गया है।अभिषेक ने बहन को डेडिकेट की सेंचुरी
अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम नहीं आई थीं। अभिषेक ने बताया कि इन्फेक्शन की वजह से वह नहीं आ पाईं। इसी वजह से अभिषेक ने अपनी सेंचुरी उन्हें डेडिकेट की। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा, 'मेरे माता-पिता यहां हैं। यह एक बहुत ही खास पल है। मेरी बहन आज यहाँ नहीं है, क्योंकि उसे कोई इन्फेक्शन हो गया था। तो यह उसके लिए भी है।'बैटिंग के लिए आसान नहीं था विकेट
शतकीय पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा ने बताया कि भले ही हैदराबाद ने 242 रन ठोक दिए लेकिन विकेट बैटिंग के लिए आसान नहीं था। उन्होंने कहा- जब हम विकेट पर उतरे, तो मुझे लगा कि यह थोड़ा धीमा है। इसलिए हमें अपनी रणनीति फिर से बनानी पड़ी और हमारे दिमाग में समीकरण चल रहे थे। इसलिए मैं बस पावरप्ले का पूरा फायदा उठाना चाहता था, जैसा कि मैं हमेशा कोशिश करता हूं। सच कहूं तो इस खास मैदान पर रन बनाना हमेशा से ही एक बहुत ही खास पल रहा है।कप्तान और कोच को भी क्रेडिट दिया
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 2024 सीजन से ही बेखौफ क्रिकेट खेल रही है। अभिषेक शर्मा ने कप्तान और कोच को इसका क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा- टीम के कोच और कप्तान का खास जिक्र करना चाहूंगा, जब वे आपको ऐसी स्थिति देते हैं जहां आप बस खुलकर खेल सकते हैं। एक युवा खिलाड़ी के तौर पर मुझे लगता है कि तीन साल पहले, शायद यही बात मेरे मन में थी। मैं हमेशा अपना टैलेंट दिखाना चाहता था लेकिन इसके लिए आपको कप्तान और कोच का साथ मिलना बहुत जरूरी है। इसलिए मुझे लगा कि 2024 में सनराइजर्स में जो माहौल था, वह हम सभी के लिए गेम-चेंजर साबित हुआ।