गुजरात विधानसभा चुनाव में पाकिस्तान से आए हिन्दू पहली बार करेंगे मतदान

Updated on 05-11-2022 05:12 PM

गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार एक हजार से अधिक पाकिस्तानी हिन्दू रिफ्यूजी मतदान करने वाले हैं। 1032 ऐसे शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिल चुकी है। अहमदाबाद कलेक्टर की ओर से बीते 5 सालों में यह नागरिकता दी गई है। इस साल ये लोग पहली बार राज्य की नई सरकार को चुनने में अपनी भूमिका निभाएंगे। ऐसे में बहस इस बात को लेकर भी शुरू हो गई है कि इनके मतदान से अहमदाबाद के नतीजों में कितना फर्क पड़ेगा।


साल 2016 से लेकर अब तक अहमदाबाद कलेक्टर ऑफिस ने पाकिस्तान से आए 1032 हिन्दुओं को भारतीय नागरिकता मुहैया कराई है। अल्पसंख्यक होने की वजह से पाकिस्तान में इन लोगों को काफी दबाया गया। इससे मजबूर होकर इन लोगों ने अपना देश छोड़ दिया और किसी तरह भारत चले आए। 

कलेक्टर ऑफिस को नागरिकता सर्टिफिकेट देने का अधिकार
2016 और  2018 के गैजेट के अनुसार, अहमदाबाद, गांधीनगर और भुज के कलेक्टर्स को इंडियन सिटिजनशिप डॉक्युमेंट्स देने का अधिकार है। यह दस्तावेज ऐसे हिन्दुओं, सिखों, ईसाइयों और पारसियों को दिया जाता है जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए हैं। हालांकि इसके लिए केंद्र और राज्य खुफिया एजेंसियों से मंजूरी लेनी होती है। राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने पाकिस्तान से आए 40 हिन्दू शरणार्थियों को 22 अगस्त को भारतीय नागरिकता का सर्टिफिकेट दिया था।  


ऐसे ही एक शख्स का नाम दिलिप माहेश्वरी है, जिनका जन्म पाकिस्तान में थारपारकर के मिठी टॉउन में हुआ था। माहेश्वरी उन 212 पाकिस्तानी हिन्दुओं में शामिल हैं जिन्हें 2021 में भारतीय नागरिकता दी गई। उनका पत्नी माया को इस साल भारत की नागरिकता दी गई। माहेश्वरी कहते हैं कि वह 1995 से ही भारत की नागरिकता पाने की कोशिश कर रहे थे। अब जब वह भारत के नागरिक बन चुके हैं तो बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि वह विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर बहुत उत्साहित हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.