60 साल तक ईरान में रहा हिंदुजा ग्रुप का हेडक्वार्टर, जानिए क्यों छोड़ना पड़ा था ठिकाना

Updated on 18-05-2023 08:31 PM
नई दिल्ली: हिंदुजा ग्रुप (Hinduja Group) के चेयरमैन श्रीचंद परमानंद हिंदुजा (SP Hinduja) का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार को लंदन में अंतिम सांस ली। एसपी हिंदुजा ने जब 1952 में फैमिली बिजनस में एंट्री की थी तो उनके पिता ईरान को अपने ट्रेडिंग बिजनस का हब बना चुके थे। वह ईरान से कालीन और ड्राई फ्रूट्स का एक्सपोर्ट करते थे और भारत से टेक्सटाइल्स और चाय का इम्पोर्ट करते थे। करीब 60 साल तक इस ग्रुप का हेडक्वार्टर ईरान में रहा। लेकिन 1979 में ईरान में इस्लामिक क्रांति के बाद हिंदुजा ग्रुप वहां से अपना हेडक्वार्टर हटाकर लंदन ले गया। आज हिंदुजा परिवार ब्रिटेन का सबसे अमीर परिवार है। इसकी कुल नेटवर्थ करीब 14 अरब डॉलर है। हिंदुजा ग्रुप का कारोबार 38 देशों में फैला है और इसमें 150,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। भारत में इस ग्रुप की छह लिस्टेड कंपनियां हैं। इनमें ऑटो कंपनी अशोक लीलैंड्स (Ashok Leyland) और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) शामिल हैं।


हिंदुजा ग्रुप की स्थापना सिंध के शिकारपुर शहर के रहने वाले युवा उद्यमी परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने 1914 में की थी। 1919 में कंपनी ने ईरान में अपना ऑफिस खोला। इसके बाद अगले 60 साल तक ईरान ही इस कंपनी का हेडक्वार्टर रहा। लेकिन 1979 में इस्लामिक क्रांति के कारण ईरान के शाह का पतन हो गया। इस उथलपुथल के बीच हिंदुजा ग्रुप ने अपना हेडक्वार्टर ईरान से बाहर ले जाने का फैसला किया। ग्रुप का अगला ठिकाना था ब्रिटेन की राजधानी लंदन। इस ग्रुप की शुरुआत मर्चेंट बैंकिंग और ट्रेड से हुई थी।

कहां-कहां फैला है बिजनस

एसपी हिंदुजा ने अपने परिवार के बिजनस को फैलाने में अहम भूमिका निभाई। ग्रुप ने स्विट्जरलैंड में एक फाइनेंस कंपनी हिंदुजा बैंक की स्थापना की। बाद में ग्रुप ने गल्फ ऑयल इंटरनेशनल और लैंड रोवर लीलैंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स को खरीदा। हिंदुजा ग्रुप की वेबसाइट के मुताबिक एसपी हिंदुजा देश में नए जेनरेशन के पहले प्राइवेट बैंक इंडसइंड बैंक की परिकल्पना एसपी हिंदुजा ने ही की थी। आज इसका कारोबार ऑटो, आईटी, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, ऑयल एंड स्पेशिएल्टी केमिकल्स, बैंकिंग एंड फाइनेंस, पावर जेनरेशन, रियल एस्टेट, हेल्थकेयर सहित कई सेक्टर्स में फैला है।

1971 में परमानंद दीपचंद के निधन के बाद उनके चार बेटों ने हिंदुजा ग्रुप के कारोबार को पूरी दुनिया में फैलाया। अशोक लीलैंड भारत में कमर्शियल वीकल बनाने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी की दुनियाभर में करीब 10 प्रॉडक्शन यूनिट्स हैं। इस कंपनी ने 1997 में भारत की पहली सीएनजी बस उतारी थी। 1994 में हिंदुजा ग्रुप ने भारत के बैंकिंग सेक्टर में एंट्री मारी। साल 2000 में हिंदुजा ग्रुप ने हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस की स्थापना की। यह ग्रुप की बीपीओ कंपनी है। हिंदुजा ग्रुप ने जाने माने ब्रांड गल्फ को भी खरीदा था और बाद में इसका नाम गल्फ ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (Gulf Oil Corporation Ltd) कर दिया था।

हर भाई के पास अलग जिम्मेदारी

हिंदुजा भाइयों में श्रीचंद पी हिंदुजा सबसे बड़े थे। गोपीचंद हिंदुजा दूसरे नंबर के, प्रकाश पी हिंदुजा तीसरे और अशोक पी हिंदुजा सबसे छोटे भाई हैं। दोस्तों के बीच एसपी के नाम से जाने जाने वाले श्रीचंद हिंदुजा ने 1952 में फैमिली बिजनस जॉइन किया था। हर भाई के पास कारोबार की अलग-अलग जिम्मेदारी थी। श्रीचंद हिंदुजा पूरे ग्रुप के चेयरमैन थे जबकि गोपीचंद हिंदुजा को-चेयरमैन है। प्रकाश यूरोप में हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन हैं, जबकि अशोक भारत में हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन है। श्रीचंद गोपीचंद लंदन में रहते थे। गोपीचंद भी लंदन में रहते हैं। प्रकाश मोनैको में रहते हैं जबकि अशोक भारत में रहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.