रिलायंस कैपिटल को खरीदेगा हिंदुजा ग्रुप:NCLT ने IIHL को अधिग्रहण की मंजूरी दी

Updated on 28-02-2024 01:35 PM

अनिल अंबानी की दिवालिया कंपनी रिलायंस कैपिटल को हिंदुजा ग्रुप खरीदेगा। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने मंगलवार यानी आज हिंदुजा ग्रुप की इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) को रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है।

अनिल अंबानी की कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी है। हालांकि, कंपनी की ओर से फाइनेंशियल डीटेल के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। ट्रिब्यूनल ने 11 जनवरी को इस मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

इंसॉल्वेंसी रेसॉल्यूशन प्रोसेस के तहत दिया आदेश
मुंबई की बैंकरप्सी कोर्ट ने इंसॉल्वेंसी रेसॉल्यूशन प्रोसेस (दिवालिया समाधान प्रक्रिया) के जरिए IIHL के अधिग्रहण प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इकोनॉमिक्स टाइम्स के अनुसार, न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह बिष्ट और टेक्निकल मेंबर प्रभात कुमार की खंडपीठ ने मौखिक आदेश में योजना को मंजूरी दी है। डीटेल ऑर्डर का अभी इंतजार है।

पिछले साल जुलाई में IIHL ने ₹9,861 करोड़ की बोली लगाई थी
पिछले साल जुलाई में IIHL ने रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए ₹9,861 करोड़ की बोली लगाई थी, जिसे बाद में एडमिनिस्ट्रेटर ने मंजूरी दे दी थी। बोली को क्रेडिटर्स (लेनदारों) से भी भारी सपोर्ट मिला था, जिसमें 99% वोट बोली के पक्ष में किए गए थे।

वहीं, टोरेंट इन्वेस्टमेंट्स ने दिसंबर 2022 में रिलायंस कैपिटल की दिवालिया नीलामी के दौरान 8,640 करोड़ रुपए की पेशकश के साथ बोली लगाई थी।

RBI ने नवंबर 2021 में रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को भंग किया था
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नवंबर 2021 में रिलायंस कैपिटल में पेमेंट डिफॉल्ट और सीरियस गवर्नेंस इश्यू को देखते हुए बोर्ड को भंग करके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को हटा दिया था। नवंबर 2019 में ट्रिब्यूनल ने कर्ज में डूबे फाइनेंसर के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने के लिए एक आवेदन की अनुमति दी थी।

रिलायंस कैपिटल क्या करती थी ?
रिलायंस कैपिटल, कस्टमर्स को फाइनेंस से जुड़ी करीब 20 सर्विसेस देती थी। कंपनी लाइफ इंश्योरेंस, जनरल इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़ी सर्विसेज उपलब्ध कराती थी। इसके साथ ही कंपनी होम लोन, कमर्शियल लोन, इक्विटी और कमोडिटी ब्रोकिंग जैसे सेक्टर में भी सर्विस देती थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.