श्रद्धा की हत्या के बाद हिंदू-मुस्लिम कपल की रिसेप्शन रद्द:वसई के धार्मिक संगठनों ने लगाई रोक; एक ट्वीट से मचा बवाल

Updated on 20-11-2022 04:40 PM
श्रद्धा वालकर की जिस निर्ममता से हत्या की गई है, उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। हर तरफ आरोपी आफताब के खिलाफ गुस्सा है। इसी बीच शनिवार को महाराष्ट्र के वसई में एक नवविवाहित हिंदू-मुस्लिम जोड़े की शादी का रिसेप्शन रुकवा दिया गया। जानकारी के मुताबिक वसई में स्थानीय धार्मिक संगठनों के विरोध के बाद इस रिसेप्शन पर रोक लगाई गई। 27 साल की श्रद्धा पालघर के वसई की रहने वाली थी, जिसकी हत्या करके आरोपी ने 35 टूकड़े कर दिए थे।

ट्वीट वायरल होने के बाद मचा बवाल
रिसेप्शन का मामला उस समय तुल पकड़ा, जब एक प्राइवेट न्यूज चैनल के एडिटर ने शुक्रवार को समारोह की आमंत्रण की एक फोटो ट्वीट की। इतना ही नहीं उसने इसे लवजिहाद और आतंकवादी एक्ट का इस्तेमाल करते हुए इसे श्रद्धा हत्याकांड से जोड़ दिया। एडिटर ने ट्विटर पर हैशटैग- लवजिहाद ट्रेंड कराया।

इलाके में शांति बनी रहे, इसलिए रुकवाई रिसेप्शन पार्टी
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने बताया कि रविवार को एक सभागार में हिंदू-मुस्लिम जोड़े की शादी का रिसेप्शन होना था। ट्वीट वायरल होने के बाद स्थानीय हिंदू और मुस्लिम संगठनों ने हॉल के मालिक को फोन किया और रिसेप्शन रोकने के लिए कहा। पुलिस का मानना है कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि इलाके में शांति बनी रहे।

दंपति ने परिवार की सहमति से कोर्ट मैरिज की थी
पुलिस ने बताया कि हिंदू-मुस्लिम जोड़े ने परिवार की सहमति से 17 नवंबर को कोर्ट मैरिज की थी। 29 साल की महिला हिंदू है जबकि उसका पति एक मुस्लिम है। दोनों पिछले 11 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। पुलिस के मुतालिक दंपति के परिवार के लोग शनिवार को मानिकपुर पुलिस स्टेशन आए और बताया कि रिसेप्शन को फिलहाल टाल दिया गया है।

आफताब ने 18 मई को किया था श्रद्धा का मर्डर
28 साल के आफताब ने 18 मई को श्रद्धा का मर्डर किया था और उसके 35 टुकड़े कर जंगल में फेंके थे। दोनों 2019 से रिलेशन में थे। आफताब ने पुलिस पूछताछ में कुबूल किया है कि उसने पहचान छिपाने के लिए श्रद्धा का चेहरा जला दिया था। पुलिस को अब तक 13 टुकड़े मिले हैं। इनकी फोरेंसिक और DNA जांच होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
 16 June 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि किसी बैंक के पास आधिकारिक निर्देशों में तय सीमा से ज्यादा फंड फ्रीज करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने…
 16 June 2026
अहमदाबाद: केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में समय पर दस्तक दी थी। इसके बाद केरल और तमिलनाडु में बारिश की शुरुआत हुई थी लेकिन झमाझम बारिश से पहले ही मॉनसून की…
 16 June 2026
कोलकाता : नॉर्थ कोलकाता के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने भले ही 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) जॉइन कर ली हो, लेकिन उनकी पत्नी और पांच बार की MLA नयना…
 15 June 2026
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया…
 15 June 2026
चेन्नई: मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने 'कलैगनार महिला अधिकार अनुदान योजना' को जारी रखा…
 15 June 2026
मुंबई : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी…
 15 June 2026
नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और…
 15 June 2026
कोलकाता, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की जा रही है। उन्हें 3 जून को नोटिस जारी कर 15…
Advt.