रेसीडेंसी एरिया के ट्रैफिक पार्क में हिंदू युवती से छेड़छाड़:बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्म बदलकर दोस्ती करने के आरोप में पकड़ा

Updated on 22-12-2022 05:50 PM

इंदौर में लगातार हो रहे लव जेहाद की घटना के बीच रेसीडेंसी एरिया के ट्रैफिक पार्क से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक को पकड़ा है। यहां नाम पता पूछने पर उसने पहले खुद को हिंदू बताया। लेकिन बजरंग के सख्ती करने पर उसने अपना नाम बताया। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उस पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया है।

बजरंग दल के तन्नू शर्मा ने बताया कि जिला संयोजक जितेंन्द्र जादौन से सूचना मिली थी कि रेसीडेंसी एरिया में आने वाले ट्रैफिक पार्क में एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ बैठा है। जो अश्लील हरकतें कर रहा है। सूचना के बाद यहां अन्य बजरगियों के साथ पहुंचे। युवक से पूछताछ में उसने पहले अपना नाम अज्जू बताया। जब उससे आधार कार्ड ओर पहचान पत्र मांगा तो उसने बताने से इंकार कर दिया। बाद में बजरंग दल के लोगों ने मोबाइल लेकर उसके फोटो देखे।

वह फोटो में मस्जिद में नमाज पढ़ने के फोटो के साथ अन्य मस्जिदों व मजारों पर जाने के फोटो मिले। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना पूरा नाम अरबाज पुत्र शाहिद खान निवासी कन्नौद जिला देवास वर्तमान पता आजाद नगर बताया।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
अरबाज ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर अज्जू बनकर दोस्ती की थी। युवती से जब भी मिला उसे अपना असली नाम नहीं बताया। मामले में युवती माफी मांगने लगी। उसने बताया कि अरबाज से दोस्ती की बात परिवार को नहीं पता। बदनामी के डर के चलते मामले में उसने केस दर्ज कराने से इंकार कर दिया। संयोगितागंज टीआई तहजीब काजी के मुताबिक अरबाज पर प्रतिबंधात्मक धाराओं मे कार्रवाई की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.