हिंदी के पहले अखबार 'उदंत मार्तंड' के 200 साल पूरे, 8 मई से भोपाल में जुटेगा मीडिया जगत के दिग्गजों का जमावड़ा

Updated on 01-05-2026 11:24 AM
 भोपाल। हिंदी के पहले समाचारपत्र उदंत मार्तंड के 200 साल पूरे हो गए। इस समाचारपत्र के साथ हिंदी पत्रकारिता के द्विशताब्दी वर्ष पर राजधानी में मीडिया महाकुंभ होने जा रहा है। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय और वीर भारत न्यास ने भारत भवन में ‘प्रणाम! उदंत मार्तण्ड ’ शीर्षक से तीन दिवसीय राष्ट्रीय विमर्श का आयोजन किया है। आठ मई को सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव इसका उद्घाटन करेंगे।

आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण करेंगे सत्र की अध्यक्षता

इस पहले सत्र का विषय प्रवर्तन वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सूचना आयुक्त उदय माहूरकर करेंगे। इस सत्र की अध्यक्षता आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण करने वाले हैं। इसके विभिन्न सत्रों को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, दैनिक जागरण-नवदुनिया समाचार समूह के कार्यकारी संपादक विष्णु प्रकाश त्रिपाठी, अधिवक्ता एवं लेखक जे.साईं दीपक संबोधित करेंगे।

इन सत्रों में वरिष्ठ पत्रकार जे. नंदकुमार, नगमा सहर, सईद अंसारी, उदय सिन्हा, अमिताभ अग्निहोत्री जयंती रंगनाथन, डा. ब्रजेश कुमार सिंह, प्रो. कृपाशंकर चौबे, प्रो. सोमा बंदोपाध्याय, विकास मिश्र, प्रफुल्ल केतकर, प्रत्यूष रंजन, डा. सी. जयशंकर बाबु, शैलेश पाण्डेय, हितेश शंकर, प्रतीक त्रिवेदी, राशिद किदवई, अनिल पाण्डेय, दिलीप शर्मा, शरद गुप्ता, सलमान रावी भी प्रतिभाग करेंगे।

चर्चा सत्रों में डिजिटल समय में टीवी पत्रकारिता, भारतीय पत्रकारिता का वैचारिक अधिष्ठान, भूमंडलीकरण के बाद का भारत और मीडिया, नए भारत का निर्माण, भारतीय भाषाओं का राष्ट्रीय स्वर जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

इस अवसर दो सौ वर्षों की पत्रकारिता की गौरवशाली यात्रा पर केंद्रित समाचार पत्रों की प्रदर्शनी भी लगेगी। साथ ही देश के आठ वरिष्ठ कार्टूनिस्ट अपना लाइव कार्टून शो करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के 33 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट,…
 17 June 2026
भोपाल, एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले रिमांड पूरी…
 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी में है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात…
 17 June 2026
भोपाल, अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगी। इसकी न सिर्फ स्पीड बढ़ेगी, बल्कि फेरे भी बढ़ जाएंगे। जुलाई में सिग्नलिंग…
 17 June 2026
भोपाल, भोपाल में रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300 सदस्य पिछले करीब 15 सालों से अपनी ही जमीन की रजिस्ट्री और प्लॉट आवंटन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे…
 17 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वे पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी…
 17 June 2026
भोपाल। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नवदुनिया से विशेष बातचीत में देवकीनंदन ठाकुर…
 17 June 2026
भोपाल। राजधानी में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी पार्सल डिलीवरी कॉल के जरिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नरेंद्र कुमार अहिरवार का मोबाइल हैक कर…
 17 June 2026
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री और बागली व हाटपिपल्या से तीन बार विधायक रह चुके दीपक जोशी के नाम और छवि का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है।…
Advt.