अपने ही झूठ में फंसा हिंडनबर्ग! मॉरीशस से मिला तगड़ा झटका, अडानी के सारे शेयर उछले

Updated on 11-05-2023 07:22 PM
नई दिल्ली : अडानी ग्रुप के शेयरों (Adani Group Shares) में गुरुवार को भारी तेजी देखने को मिली है। इसका कारण है मॉरीशस के वित्तीय सेवा मंत्री महेन कुमार सेरुट्टुन (Mauritius Financial Minister Mahen Kumar) का एक बयान। महेन ने मॉरीशस में संचालित शेल कंपनियों (Shell Companies) के बारे में हिंडनबर्ग (Hindenburg) के आरोपों का सिरे से खंडन किया है। हिंडनबर्ग ने कहा था कि मॉरीशस में अडानी की शेल कंपनियां चल रही हैं। महेन के खंडन के बाद गुरुवार सुबह से ही अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। मॉरीशस के वित्त मंत्री ने संसद में कहा, 'देश में शेल कंपनीज होने का हिंडनबर्ग रिसर्च का आरोप पूरी तरह गलत और आधारहीन है। कानून के अनुसार मॉरीशस में शेल कंपनियों की अनुमति नहीं है।'


अडानी के सभी 10 शेयरों में तेजी


शुरुआती कारोबार में अडानी ग्रुप की सभी 10 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखाई दिए। अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर (Adani Enterprises share) भारी खरीदारी के चलते 5 फीसदी उछल गया। अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन और एनडीटीवी के शेयर में भी तेजी देखने को मिली।

5 फीसदी उछला अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर


अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर गुरुवार दोपहर 4.68 फीसदी या 88.60 रुपये की बढ़त के साथ 1980.70 पर ट्रेड करता दिखा। यह शेयर कारोबार के दौरान अधिकतम 2013 रुपये तक गया था। अडानी पोर्ट की बात करें, तो यह इस समय 2.66 फीसदी या 18.40 रुपये की तेजी के साथ 709.45 पर ट्रेड करता दिखा। अडानी पावर का शेयर 1.85 फीसदी या 4.40 रुपये बढ़कर 242.50 पर ट्रेड करता दिखा।

एनडीटीवी 3 फीसदी उछला


अडानी ट्रांसमिशन की बात करें, तो यह गुरुवार दोपहर 2.50 फीसदी या 22.20 रुपये बढ़कर 911.20 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, अडानी ग्रीन एनर्जी 1.36 फीसदी या 12.30 रुपये बढ़कर 914.50 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। अडानी टोटल गैस का शेयर 1.90 फीसदी या 15.85 रुपये बढ़कर 851.95 पर ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा अडानी विल्मर का शेयर 1.89 फीसदी या 7.35 रुपये बढ़कर 396.30 पर ट्रेड करता दिखा। एनडीटीवी की बात करें, तो यह 3.04 फीसदी या 5.45 रुपये बढ़कर 184.85 पर ट्रेड करता दिखा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.