हिंडनबर्ग रिसर्च के नए आरोप- सेबी प्रमुख ने पद पर रहते हुए बिजनेस के लिए पति के नाम का इस्तेमाल किया
Updated on
12-08-2024 06:24 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट से उठा तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार रात आई इस रिपोर्ट में हिंडनबर्ग रिसर्च ने सेबी की चेयरर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच पर कथित अडानी घोटाले में कनेक्शन का आरोप लगाया था। इसके बाद बुच दंपति में पहले शनिवार देर रात और फिर रविवार को अपनी प्रतिक्रिया डिटेल में जारी की। इस प्रतिक्रिया पर भी हिंडनबर्ग रिसर्च ने सवाल खड़े कर दिए हैं। हिंडनबर्ग का कहना है कि बुच की प्रतिक्रिया बताती है कि उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातों को स्वीकार किया है। ऐसे में उनके ऊपर कई जरूरी सवाल खड़े होते हैं। रविवार देर रात हिंडनबर्ग रिसर्च ने माधबी पुरी बुच और धवल बुच के उस स्टेटमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी जिसमें हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को नियामक प्रमुख के 'चरित्र हनन' का प्रयास बताया गया था।
रविवार को बुच दंपति ने हिंडनबर्ग के आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि हमारा जीवन और वित्तीय स्थिति एक खुली किताब है। अगर अथॉरिटी किसी डॉक्यूमेंट की मांग करती है तो हम उसे पूरा करेंगे। बुच दंपति ने एक स्टेटमेंट में कहा था कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिसके खिलाफ सेबी ने एक्शन लिया और कारण बताओ नोटिस भेजा, वो इसके जवाब में गलत आरोप लगा रहा है। इसके बाद बुच दंपति ने रविवार शाम डिटेल में अपनी एक और प्रतिक्रिया दी थी। दूसरी प्रतिक्रिया में उन्होंने ऑफशोर इन्वेस्टमें के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि हिंडनबर्ग को भारत में कानूनों के उल्लंघन के लिए कारण बताओ नोटिस दिया गया था।
हिंडनबर्ग ने उठाए ये सवाल हिंडनबर्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया में कई अनुवर्ती सवालों और कमेंट के साथ-साथ माधवी द्वारा भेजे गए एक ईमेल की ओर इशारा किया। यह ईमेल उन्होंने 25 फरवरी 2018 को अपने पति की ओर से भेजा था। हिंडनबर्ग ने कहा कि यह महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि व्हिसलब्लोअर डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि बुच ने सेबी के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में काम करते हुए बिजनेस करने के लिए अपने पर्सनल ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया। यही नहीं, उन्होंने इसके लिए अपने पति के नाम का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान हिंडनबर्ग ने सवाल उठाए कि आधिकारिक पद पर रहते हुए सेबी प्रमुख ने अपने पति के नाम से और कौन से इन्वेस्टमेंट या बिजनेस किए हैं?
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…