हिंडनबर्ग का इफेक्ट खत्म! अडानी ग्रुप का पिछले 6 महीने में दोगुना हुआ मुनाफा, तूफानी तेजी से भाग रहे स्टॉक्स

Updated on 24-11-2023 02:59 PM
नई दिल्ली: इस साल की शुरुआत में अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के खिलाफ निगेटिव रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट के बाद से अडानी ग्रुप की कंपनियों को बड़ा झटका लगा था। अडानी की कंपनियों के शेयर औंधे मुंह गिरे थे। इसी के साथ गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी बड़ी गिरावट आई थी। कंपनी का मार्केट कैप आधे से ज्यादा गिर गया था। खुद गौतम अडानी ने अपनी आधे से अधिक दौलत गंवा दी थी, लेकिन अब अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग का इफेक्ट खत्म हो गया है। अडानी ग्रुप की कंपनियां वापस रास्ते पर लौट आई हैं। अडानी की कंपनियों में फिर से ग्रोथ लौट आया है। कंपनी फिर से अपना विस्तार कर रही है। पिछले 6 महीनें में अडानी ग्रुप का मुनाफा डबल हो गया है।

तूफानी तेजी से बढ़ा मुनाफा


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडानी ग्रुप की 9 लिस्टिड कंपनियों ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में नेट प्रॉफिट में 107.7 फीसदी का इजाफा हुआ है। यह 23,929 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि दूसरी ओर नेट सेल्स में 14 फीसदी की गिरावट जरूर देखने को मिली है। आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में कंपनियों की नेट सेल्स में गिरावट देखने को मिली है. जोकि 14 फीसदी कम होकर 1.49 ट्रिलियन रुपये पर आकर रह गई है।

अडानी एंटरप्राइसजेज का हाल


अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी का नाम अडानी एंटरप्राइजेज है। रिपोर्ट के मुताबिक इस कंपनी पर 30 सितंबर तक 42,100 करोड़ रुपये ग्रॉस डेट था, जो छह महीने पहले (मार्च अंत) 38,320 करोड़ रुपये देखने को मिला था। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में तेजी देखी जा रही है। आज शेयर 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 2176 रुपये पर बंद हुआ है। वहीं अडानी पोर्ट का शेयर 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 792.80 रुपये पर बंद हुआ है।

शेयरों में आया उछाल


अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। आज अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 2 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ और सेंसेक्स क्लोज होने तक कंपनी का शेयर 932.90 रुपये पर दिखाई दिया। डानी विल्मर के शेयर 0.27 फीसदी मामूली तेजी के साथ बंद हुए हैं। सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड का शेयर 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 1819.25 रुपये पर बंद हुआ है। वहीं एनडीटीवी और सीमेंट कंपनी अंबूजा सीमेंट के शेयर भी तेजी के साथ बंद हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.