हिमंत बिस्वा सरमा ने मुस्लिम महिलाओं से अपील की- दो ही बच्चे पैदा करें

Updated on 06-12-2022 05:46 PM

हिंदुओं के खिलाफ ऑल यूनियन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल की विवादित टिप्पणी पर असम के मुख्यमंत्री ने पलटवार किया है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- महिलाएं बच्चे पैदा करने की मशीन नहीं है। अजमल सिर्फ वोट बैंक के लिए एक वर्ग को खुश करने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बदरुद्दीन अजमल ने कहा था कि महिलाएं ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करती रहें, लेकिन मेरा कहना है कि अगर महिलाएं ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं तो अजमल बच्चों के बड़े होने तक उनकी परवरिश करें और उनका खर्चा उठाएं।

दो बच्चे पैदा करने की अपील
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- 'मैं अपनी मुस्लिम बहनों से कहना चाहता हूं कि बदरुद्दीन की बात न सुनें। दो से ज्यादा बच्चे पैदा मत करो। अगर एक महिला कई बच्चों को जन्म देती है, तो इसका असर उस पर शारीरिक रूप से पड़ेगा, इतना ही नहीं हमारे समाज पर भी इसका असर पड़ेगा और असम तबाह हो जाएगा।'

AJP, तृणमूल और भाजपा ने की शिकायत
असम जातीय परिषद (AJP) राज्य के विभिन्न हिस्सों में धुबरी के सांसद बदरुद्दीन के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुकी है, जबकि तृणमूल कांग्रेस की युवा शाखा ने भी शनिवार को इस मामले में पुलिस के समक्ष एक लिखित बयान दिया था। भाजपा ने भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

अजमल ने दिया था ये विवादित बयान
शुक्रवार को अजमल ने कहा था- हिंदुओं को बच्चों के मामले में मुसलमानों का फॉर्मूला अपनाना चाहिए। बच्चों की शादी कम उम्र में ही कर देनी चाहिए। मुस्लिम युवक 20 से 22 साल की उम्र में शादी करते हैं और मुस्लिम महिलाएं 18 साल की उम्र में, जो संवैधानिक है। हिंदू शादी से पहले एक, दो या तीन अवैध पत्नियां रखते हैं। वे बच्चों को जन्म नहीं देते, खुद का आनंद लेते हैं और पैसा बचाते हैं।

लव जिहाद पर बोले- हमारी लड़कियां ले जाओ
अजमल ने कहा- मुख्यमंत्री आज देश के शीर्ष नेताओं में से एक हैं। तो उन्हें कौन रोक रहा है? आप भी 'लव जिहाद' करो और हमारी मुस्लिम लड़कियों को ले जाओ। हम इसका स्वागत करेंगे और लड़ाई भी नहीं करेंगे। दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले दिल्ली में एक रोड शो में, CM सरमा ने कहा था- भारत को आफताब जैसे व्यक्ति की नहीं, बल्कि भगवान राम जैसे व्यक्ति की जरूरत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता की जरूरत है।

विवाद बढ़ा तो बदरुद्दीन ने माफी मांगी
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के प्रमुख और सांसद बदरुद्दीन अजमल ने हिंदुओं को लेकर किए अपने बयान के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने कहा- अगर मेरे शब्दों से किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं। मेरा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। मैं केवल इतना चाहता हूं कि सरकार अल्पसंख्यकों के साथ न्याय करे और उन्हें शिक्षा और रोजगार दे।

स्मृति ने भी किया विरोध
BJP नेता स्मृति ईरानी सहित कई बड़े नेताओं ने अजमल के बयान के बाद उन पर तीखा हमला किया। ईरानी ने कहा कि लड़की किसी भी धर्म की हो। इस प्रकार की टिप्पणी सही नहीं है। अजमल अगर अपने धर्म की बेटी का इस प्रकार से अपमान कर रहे हैं, तो यह सोचने का विषय है।

गिरिराज सिंह बोले- बदरुद्दीन जैसे लोग हमें नसीहत ना दें
केंद्रीय मंत्री और BJP नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि बदरुद्दीन और ओवैसी जैसे लोग हमें नसीहत ना दें। सनातन धर्म में सदैव प्रेम की पूजा होती रही है। इसी का प्रतीक है कि हमारे पूर्वज राजा सागर के साठ हजार पुत्र थे, तो वहीं कृष्ण की 16,000 प्रेमिका और पत्नियां थीं। आज भारत में वही मुसलमान हैं, जिसे मुगल काल में मुगल काल में मुगलों ने सम्मान नहीं दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.