अब हाइवे नहीं होंगे 'मदहोश'! शराब के ठेकों को लेकर आ गया राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Updated on 27-11-2025 01:13 PM
जोधपुर: राजस्थान प्रदेश में अब आगे से स्टेट और नेशनल हाईवे के किनारे शराब के ठेके नहीं दिखेंगे। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ ने बुधवार को अपना सख्त और ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए राजस्थान सरकार को आड़े हाथ लिया। अदालत ने कहा कि सरकार ने हाईवे को "लिकर फ्रेंडली कॉरिडोर" बना डाला। हाई कोर्ट ने सरकार को प्रदेश में स्टेट और नेशनल हाईवे के किनारे 500 मीटर की दूरी में संचालित 1102 शराब के ठेकों को हटाने के आदेश दिए हैं। सभी ठेकों को अगले 2 महीने की भीतर हटाने को कहा गया है। हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी और जस्टिस संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने यह निर्देश दिया।


हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

हाईकोर्ट ने फैसला में सख्त टिप्पणी की। कोर्ट का कहना है कि सरकार ने म्युनिसिपल एरिया की आड़ में हाईवे को 'लिकर-फ्रेंडली कॉरिडोर' बना दिया, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि चाहे ये ठेके नगरपालिका या शहरी सीमा में ही क्यों न आते हों, अगर ये हाईवे पर है, तो इन्हें हटाना ही होगा। हाईकोर्ट ने हाइवे किनारे से शराब के ठेके हटाने का यह फैसला प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों और 'ड्रंक एंड ड्राइव' के मामलों को देखते हुए दिया है।

सरकार की दलील, शहरी सीमा में हैं ठेके,
सुनवाई के दौरान सरकार ने अपना पक्ष रखा और स्वीकार किया कि प्रदेश में कुल 7665 शराब की दुकानों में से 1102 दुकानें स्टेट और नेशनल हाईवे पर है। सरकार ने दलील दी, कि ये दुकानें आबादी/नगरपालिका क्षेत्र में आती है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट की छूट के दायरे में है। सरकार ने यह भी बताया कि इन 1102 दुकानों से राज्य को सालाना करीब 2221.78 करोड़ रुपए का राजस्व मिलता है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का मजाक बना दिया
इधर, हाईकोर्ट ने सरकार की दलील को सिरे से खारिज कर दिया। आगे तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार ने 'नगरपालिका क्षेत्र' की आड़ में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का मजाक बना दिया है। संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत लोगों की जान की सुरक्षा सर्वोपरि है। 2200 करोड़ रुपए के राजस्व के लिए हम लोगों को मरने के लिए नहीं छोड़ सकते।
प्रदेश में करीब 7765 शराब की दुकानें हैं। इनसे विभाग को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 17 हजार 200 करोड़ रुपए का राजस्व मिला। यह प्रदेश के सरकारी विभागों में सबसे ज्यादा आय है।

ड्रंक एंड ड्राइव के 8% मामले बढ़े
हाईकोर्ट ने बताया कि साल 2025 में अब तक ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में करीब 8% की बढ़ोतरी हुई है। सितंबर 2025 तक ऐसे 43,788 मामले सामने आ चुके हैं।
कोर्ट ने हाल ही में हुए जयपुर के हरमाड़ा और फलौदी हादसे का हवाला दिया। कहा हरमाडा में (15 मौतें) और फलोदी (15 मौतें) में हुई। भीषण सड़क हादसों का हवाला देते हुए कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाना जानलेवा साबित हो रहा है
कोर्ट के दो टूक निर्देश
कोर्ट ने अपने आदेश में 2 टूक निर्देश दिए हैं कि स्टेट और नेशनल हाईवे से 500 मीटर की दूरी के भीतर कोई भी शराब की दुकानें नहीं चलेगी। सरकार को ये 1102 दुकानें 2 महीने के भीतर शिफ्ट करनी होंगी। शराब का कोई भी होर्डिंग या विज्ञापन हाईवे से दिखाई नहीं देना चाहिए। अगली सुनवाई 26 जनवरी 2026 को होगी, जिसमें आबकारी आयुक्त को पालना रिपोर्ट पेश करनी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.