भोपाल में तेज रफ्तार बस ने बुजुर्ग महिला को रौंदा:ऐशबाग इलाके में प्रभात पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

Updated on 31-01-2025 12:51 PM

ऐशबाग इलाके में गुरुवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। पैगवार ट्रैवल्स की बस ने लापरवाही से मोड़ पर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। घायल महिला तड़पती रही, लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद एम्बुलेंस नहीं पहुंची। अंततः पुलिस जवान और एक ऑटो चालक की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान उनके बैग में मिले पेन कार्ड के आधार पर सोमवती मिश्रा (65) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि वे कुंभ में गए हुए हैं। पुलिस अब उनके आने का इंतजार कर रही है।

हादसे के बाद अफरा-तफरी, लोगों ने उठाए सवाल रात करीब 8 बजे ऐशबाग के प्रभात पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और चालक ने लापरवाही से टर्न लिया, जिससे बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं आई। मजबूरन घायल को ऑटो से अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में बड़े वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे सड़क हादसे आम हो गए हैं। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.