हाईकोर्ट ने बलौदाबाजार डीईओ प्रभार आदेश किया निरस्त, वरिष्ठता की अनदेखी पर जताई नाराजगी

Updated on 18-07-2026 01:33 PM

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) का प्रभार संदीप शर्मा को सौंपे जाने संबंधी राज्य शासन के आदेश को निरस्त कर दिया है। न्यायालय ने कहा कि प्रभार सौंपने में वरिष्ठता के सिद्धांत का पालन नहीं किया गया, जो शासन के निर्धारित नियमों और परिपत्रों के विपरीत है।

यह मामला लवन स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य हरिशंकर जोशी की याचिका पर सुनवाई के बाद सामने आया। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए कहा था कि वे संदीप शर्मा से वरिष्ठ होने के बावजूद 10 जून 2026 के आदेश के माध्यम से संदीप शर्मा को डीईओ का प्रभार दे दिया गया।

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति बिभू दत्ता गुरु की एकलपीठ में हुई। कोर्ट ने पाया कि हरिशंकर जोशी वर्ष 2016 से प्राचार्य पद पर कार्यरत हैं, जबकि संदीप शर्मा को वर्ष 2025 में प्राचार्य पद पर पदोन्नति मिली थी। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारी को नजरअंदाज कर कनिष्ठ अधिकारी को प्रभार देना उचित प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है।

हाईकोर्ट ने 10 जून 2026 के आदेश को निरस्त करते हुए राज्य शासन को नियमों के अनुसार उपयुक्त अधिकारी को डीईओ का प्रभार सौंपने के लिए नया आदेश जारी करने की स्वतंत्रता दी है।

न्यायालय के इस फैसले को प्रशासनिक नियुक्तियों में वरिष्ठता के पालन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.