पाक निर्मित ‘रूह अफज़ा’ बेचने पर, हाईकोर्ट ने अमेज़ॉन पर लगाई स्थायी रोक

Updated on 16-11-2022 05:17 PM

नई दिल्ली:
 दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रसिद्ध भारतीय शर्बत ‘रूह अफज़ा’ ट्रेडमार्क के तहत उससे मिलते-जुलते या समान उत्पादों को बेचने से विभिन्न विक्रेताओं को ‘स्थायी रूप से रोक’ दिया है.

 रिपोर्ट के मुताबिक, यह आदेश ‘रूह अफज़ा’ के मालिक हमदर्द नेशनल फाउंडेशन द्वारा दर्ज कराए एक मुकदमे पर दिया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिये पाकिस्तान में बने उत्पाद को भारत में बेचा जा रहा है.

जस्टिस प्रतिभा सिंह की एकल पीठ ने यह फैसला वादी हमदर्द नेशनल फाउंडेशन और हमदर्द लैबोरेटरीज़ इंडिया द्वारा दायर ट्रेडमार्क उल्लंघन के मुकदमे को लेकर दिया, जहां कंपनी ने दावा किया था कि अमेजॉन इंडिया पर गोल्डन लीफ नाम की कंपनी ‘रूह अफज़ा’ के बैनर तले उत्पाद बेच रही थी जो कि उनके द्वारा निर्मित नहीं हैं.

हमदर्द नेशनल फाउंडेशन ने दावा किया था कि उल्लंघन करने वाला उत्पाद पाकिस्तान में निर्मित होता है और लीगल मेट्रोलॉजी अधिनियम, 2009, लीगल मेट्रोलॉजी (पैकबंद सामग्री) सामग्री नियम, 2011 और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का पालन नहीं करता है.

रूह अफज़ा को सबसे पहले हकीम हाफिज अब्दुल मजीद दिल्ली में लेकर आए थे, लेकिन आजादी के बाद उनके बड़े बेटे भारत में रह गए और छोटे बेटे पाकिस्तान चले गए. भारत में हमदर्द नेशनल फाउंडेशन इस पेय पर अधिकार रखता है, जबकि पाकिस्तान में हमदर्द लैबोरेटरीज (वक्फ) इसका निर्माण करता है.

उच्च न्यायालय ने कहा कि वादी ‘रूह अफज़ा’ नाम/चिह्न का इस्तेमाल गैर-मादक पदार्थ और पेय पदार्थों समेत उत्पादों की एक श्रृंखला के लिए करता रहा है और यह 3 अगस्त 1942 से भारत में पंजीकृत है.

5 सितंबर को उच्च न्यायालय ने अमेज़ॉन को भारत में अपने मंच से पाकिस्तान निर्मित रूह अफ़ज़ा को हटाने का निर्देश दिया था और आश्चर्य जताया था कि एक आयातित उत्पाद निर्माता के बारे में पूरी जानकारी का खुलासा किए बिना अमेजॉन पर बेचा जा रहा है.

बहरहाल, जस्टिस सिंह ने उल्लंघन करने वाले ‘रूह अफज़ा’ उत्पाद, जो भारत के हमदर्द नेशनल फाउंडेशन द्वारा नहीं बेचे जा रहे हैं, को 48 घंटों के भीतर अमेजॉन वेबसाइट से हटाने के लिए कहा है.

मुकदमे में हमदर्द नेशनल फाउंडेशन और हमदर्द लेबोरेटरी इंडिया ने तर्क प्रस्तुत किया था कि ‘हमदर्द’ और ‘रूह अफज़ा’ के नाम/निशान पर उसका अधिकार है, लेकिन पिछले साल उन्होंने देखा कि विभिन्न कंपनी अमेजॉन पर रूह अफजा बेच रही हैं.

इस दौरान विक्रेताओं और अमेजॉन को नोटिस भेजे जाने के बाद कुछ उत्पादों को हटा दिया गया था, लेकिन कंपनी ने कोर्ट को बताया कि हाल ही में उसने एक विक्रेता द्वारा पाकिस्तान में निर्मित रूह अफज़ा की बोतलें बेचते पाया. अदालत को बताया गया कि यह भारत में जरूरी कानूनों के अनुरूप नहीं था.

अदालत ने 5 सितंबर के आदेश में पाया था कि उपभोक्ता पाकिस्तानी उत्पाद के चलते भारतीय उत्पाद पहचानने में भ्रमित हो सकता है.

जब 11 नवंबर को इस मामले पर सुनवाई हुई, हाईकोर्ट को अमेजॉन इंडिया ने हलफनामा पेश करते हुए बताया कि वह अपने मंच पर विवादित उत्पाद बेचने वाले सभी विक्रेताओं के विवरणों का खुलासा कर चुका है. वहीं, हमदर्द नेशनल फाउंडेशन ने कहा कि सभी ‘उल्लंघन करने वाले उत्पाद’ हटा दिए गए हैं और इसलिए वह ‘संतुष्ट’ है.

कोर्ट ने अमेज़ॉन इंडिया पर उल्लंघन करने वाले उत्पादों को बेचने वाले छह विक्रेताओं को स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया और और किसी भी अन्य उत्पाद, जो इस साल संशोधित सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) नियम, 2021 का उल्लंघन करते हैं, को भी हटाने का निर्देश दिया है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.