दिल के दर्द को छिपा रखा है... क्या जसप्रीत बुमराह के साथ मुंबई इंडियंस में हुआ है 'धोखा'?

Updated on 30-11-2023 02:26 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए रिटेंशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। सभी 10 टीमों ने खिलाड़ियों के लिए खूब तोल मोल किया। आगामी सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने कुछ खिलाड़ियों को टीम से रिलीज किया तो कुछ को रिटेन किया और कई ऐसे खिलाड़ी रहे जिसका ट्रेड किया गया। ट्रेड किए गए खिलाड़ी में सबसे बड़ा नाम हार्दिक पंड्या का रहा। हार्दिक गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में शामिल किए गए। हार्दिक को मुंबई ने ऑल इन कैश में ट्रेड किया।

हार्दिक पंड्या के इस ट्रेड के साथ ही मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी चर्चा में आ गए हैं। दरअसल मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा के विकल्प के तौर पर भविष्य का कप्तान तलाश रही है। कप्तानी की रेस में जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल था, लेकिन हार्दिक के आने से अब इसकी संभावना काफी कम है।

वहीं हार्दिक जब मुंबई से गुजरात टाइटंस गए थे तो वहां पर वह कप्तान थे। कप्तान के तौर पर हार्दिक का प्रदर्शन दमदार और डेब्यू सीजन में ही टीम चैंपियन बनी थी। इसके अलावा पिछले सीजन में भी टीम फाइनल में पहुंची थी। ऐसे में हार्दिक के रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस की पहली पसंद वहीं।

दूसरी ओर बुमराह ने आईपीएल डेब्यू के बाद से ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने इस टीम के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया और लगातार टीम में बने रहे हैं। मौजूदा टीम में रोहित के बाद अगर कोई थे तो वह बुमराह ही थे जो कप्तानी के प्रबल दावेदार थे, लेकिन अब इसकी संभावना बहुत ही कम है कि उन्हें टीम की कमान मिल पाएगी।

वहीं जसप्रीत बुमराह ने बेशक इस प्रकिया पर कुछ भी नहीं बोले हों लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने एक क्रिप्टिक मैसेज के साथ अपने दिल के दर्द को जरूर बयां किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.