मुंह छिपाई कमर हिलाई... गजब सेलिब्रेशन है भाई, नागिन डांस वाला बांग्लादेशी क्रिकेटर फिर वायरल

Updated on 18-01-2023 07:24 PM
BPL 2023: बांग्लादेश क्रिकेट टीम का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में नागिन डांस आता है। चाहो विकेट हो या फिर मैच में जीत, नागिन डांस तो मानो इस टीम का सिग्नेचर सेलिब्रेशन हो चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बरात में किया जाने वाला यह नागिन डांस क्रिकेट ग्राउंड तक पहुंचा कैसे। शायद नहीं पता होगा! सबसे पहले जिस बांग्लादेशी क्रिकेटर ने नागिन डांस किया उसका नाम नजमुल इस्लाम हैं। अब नजमुल ने नया डांस स्टेप किया है। सोशल मीडिया पर लोग इसका अलग-अलग नाम रख रहे हैं। कोई मुंह छिपाई-कमर हिलाई सेलिब्रेशन कह रहा है तो कोई
दरअसल, बांग्लादेश में BPL यानी बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेला जा रहा है, जिसके 13वें मैच में ढाका डोमिनेटर और सिलहट स्ट्राइकर्स आमने-सामने थे। सिलहट के स्पिनर नजमुल इस्लाम (Nazmul Islam) ने विकेट लेने के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। 10वें ओवर में सामने उस्मान गनी थे। जो 27 गेंद में 27 रन बनाकर खेल रहे थे। मगर तभी नजमुल ने ऐसी गेंद फेंकी कि गनी चारों खाने चित हो गए।
    विकेट लेते ही नजमुल इस्लाम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इधर गेंद ने गिल्लियां बिखेरी उधर इस्लाम का गजब सेलिब्रेशन चालू। मुंह छिपाकर ऐसी कमर लचकाई कि मैच में कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर का दिल भी बाग-बाग हो गया। हर कोई उम्मीद कर रहा था कि नागिन डांस होगा, लेकिन यहां तो मुंह छिपाई कमर लचकाई चलने लगा। अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.