हाय रे किस्मत, 99 रन पर आउट हुईं एलिस पैरी, फाइलर ने तोड़ा तीसरा टेस्ट शतक ठोकने का सपना

Updated on 23-06-2023 07:54 PM
इंग्लैंड: एशेज का खुमार इस वक्त हर जगह है। हाल ही में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज का पहला टेस्ट एजबेस्टन में खेला गया था। वो टेस्ट किसी टी20 मैच से भी ज्यादा रोमांचक था। कंगारुओं ने एजबेस्टन टेस्ट को अंत में 2 विकेट से अपने नाम किया था। इसके अलावा इंग्लैंड में महिला एशेज भी चल रहा है। महिला इंग्लैंड टीम और महिला ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच एक मात्र टेस्ट नॉटिंघम में 22 जून से खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्टार बैटर एलिस पैरी चर्चा में हैं। वह अपने तीसरे टेस्ट शतक से सिर्फ 1 रन से चूक गई।

एलिस पैरी 99 रन बनाकर हुई आउट
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज एलिस पैरी ने एशेज के एकलौते टेस्ट में इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने 153 गेंदों का सामना कर 99 रन की गजब पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 15 चौके देखने को मिले। हालांकि पैरी टेस्ट क्रिकेट में अपने तीसरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थी कि वह आउट हो गई। उनका शिकार लॉरेन फाइलर ने किया।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की पारी का 60वां ओवर इंग्लैंड की ओर से लॉरेन फाइलर डाल रहीं थी। फाइलर के ओवर की आखिरी गेंद पर एलिस पैरी स्ट्राइक पर थीं। इस गेंद पर पैरी ने कट शॉट मार कर रन बटोरने की कोशिश की। लेकिन वह गलती से शॉट सीधा नेट साइवर ब्रंट के हाथों में मार बैठी। नेट ने भी कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। ऐसे में एलिस पैरी 99 रन बनाकर आउट हो गई।

कुछ ऐसा चल रहा है मैच का हाल
ऑस्ट्रेलिया महिला टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हिली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करके दिखाया। उन्होंने पहले दिन डाले गए 85 ओवर में 7 विकेट पर 328 रन बनाए। एलिस पैरी के अलावा ताहिला मैक्ग्रा ने भी 61 रन की शानदार पारी खेली। इसके एश्ले गार्डनर ने भी 40 रन बनाए। वहीं इस वक्त एनाबेल सदरलैंड (39) और अलाना किंग ऑस्ट्रेलिया के लिए पिच पर मौजूद हैं। इंग्लैंड के लिए अब तक सबसे ज्यादा 3 विकेट सोफी एक्लेस्टोन ने लिए हैं। लॉरेन फाइलर के हाथ भी दो सफलताएं लगी है। इसके अलावा लॉरेन बेल और केट क्रॉस ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.