अरे यह क्या? आराम से क्रीज में पहुंच जाते रियान रिकेल्टन, बीच में आया KKR का गेंदबाज और हो गए रन आउट

Updated on 30-03-2026 11:28 AM
मुंबई: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। बता दें कि मुंबई ने 13 साल के बाद आईपीएल में अपने सीजन का पहला मैच जीता। मुंबई ने आईपीएल में अपना सबसे बड़ा टारगेट भी चेज किया। हालांकि इस मैच में मुंबई इंडियंस के ओपनर रियान रिकेल्टन भी अजीबोगरीब ढंग से रन आउट हुए।

किस तरह रन आउट हुए रियान रिकेल्टन?

दरअसल, मुंबई इंडियंस की पारी का 16वां ओवर डालने ब्लेसिंग मुजरबानी आए थे। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर रियान रिकेल्टन स्ट्राइक पर थे। रिकेल्टन ने लॉन्ग ऑफ की तरफ शॉट खेला और 1 रन ले लिया। इसके बाद रिकेल्टन दूसरे रन के लिए भी क्रीज से बाहर आ गए थे। लेकिन तिलक वर्मा ने उन्हें मना कर दिया। अनुकूल रॉय ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर डायरेक्ट थ्रो किया।
रिकेल्टन वापस क्रीज में आराम से जा सकते थे और वो जा भी रहे थे। लेकिन जैसे ही थ्रो नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ आ रहा था तो बॉल पकड़ने के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी भी आ गए। हालांकि मुजरबानी रिकेल्टन के बीच में आ गए। इसके चलते रिकेल्टन समय से क्रीज में नहीं पहुंच पाए और गेंद आकर सीधा स्टंप्स पर लगी। अगर डाइरेक्ट हिट नहीं होता तो शायद रिकेल्टन पहुंच जाते।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.