हीरो की सबसे पावरफुल बाइक मावरिक कल लॉन्च होगी

Updated on 22-01-2024 05:19 PM

हीरो मोटोकॉर्प कल यानी 23 जनवरी को इंडियन मार्केट में अपनी सबसे प्रीमियम और पावरफुल बाइक मावरिक 440 लॉन्च करने जा रही है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 2 लाख रुपए के आसपास हो सकती है। भारत में इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, हार्ले डेविडसन X440, जावा 350 और होंडा CB350 जैसी बाइक्स से होगा।

बाइक को हार्ले डेविडसन X440 के प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया गया है, लेकिन इसके लुक और डिजाइन में बदलाव देखने को मिलेंगे। यह रोडस्टर स्टाइल बाइक रेट्रो थीम के साथ मॉडर्न टच से लैस होगी।

हीरो मावरिक : डिजाइन और बॉडी
कंपनी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बाइक के कई टीजर जारी किए हैं। इनमें बाइक के डिजाइन और स्पेक्स की जानकारी दी गई है। बाइक के फ्रंट में ट्विन H-शेप्ड DRL के साथ राउंड हेडलैंप दिया गया है।

गाड़ी में ट्यूबलर स्टाइल हेंडल बार, कर्व फ्यूल टैंक और सिंगल सीट है। इसमें LED इंडिकेटर्स के साथ फुल LED लाइटिंग और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ LCD डिस्प्ले जैसे मॉर्डन फीचर्स हैं। अपकमिंग बाइक में मजबूत टैंक के साथ स्पोर्टी टैंक श्राउड दिए गए हैं। इसके सिंगल पीस सीट की कॉन्टूर्ड डिजाइन और शार्प लुक्स वाला एग्जॉस्ट इसके एस्थेटिक्स को काफी दमदार दिखाता है।

हीरो मावरिक : इंजन और परफॉर्मेंस
मावरिक में हार्ले डेविडसन X440 वाला इंजन ही इस्तेमाल किया गया है। हालांकि इसमें माइनर बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह 440cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन 47BHP की पावर और 37NM का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करता है।

हीरो मावरिक : फीचर्स
इसका नेगेटिव LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल एकदम क्लीन है और इसमें स्पीडोमीटर, टैकोमीटर, गियर पोजिशन इंडिकेटर, रेंज और माइलेज इंडिकेटर और साइड स्टेंड अलर्ट से जुड़ी जानकारी मिलती है। हीरो मावरिक बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल एंड एमएसएस अलर्ट, डिजिटल क्लॉक, एस्टिमेटेड टाइम ऑफ अराइवल (ETA), डिस्टेंस और फोन बैटरी इंडिकेटर दिए गए हैं।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग
बाइक में कंफर्ट राइडिंग के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ड्यूल स्प्रिंग्स दिए गए हैं। बाइक डायमंड-कट अलॉय व्हील पर चलेगी। ब्रेकिंग के लिए इसमें ड्यूल-चैनल ABS के साथ दोनों सिरों पर सिंगल डिस्क ब्रेक मिलेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.